1/8Bigg Boss 19: सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 19 से अचानक बसीर अली और फरहाना भट का एविक्ट होना काफी शॉकिंग था। दोनों ही खिलाड़ी शो में काफी अच्छा कर रहे थे, लेकिन अब इन दोनों खिलाड़ियों के एविक्शन का रिएक्शन भी घर में जल्द ही देखने को मिलेगा। तो चलिए जानते हैं कि बसीर-फरहाना के बेघर होने के बाद घर के समीकरणों में क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

नेहल किचन को लेकर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाली खिलाड़ियों में थीं। वो खाने को लेकर काफी सीरियस थीं। उन्होंने हमेशा मालती चाहर को ढंग से काम नहीं करने के लिए कॉल आउट किया। एविक्शन के वक्त गौरव नेहल से कहते दिखे- अब दाल कौन बनाएगा यार? नेहल बोलीं- कर दिया ना नॉमिनेट। गौरव ने कहा- गेम है यार।

जाते-जाते फरहाना और नेहल के बीच जो बातें हुईं, उससे साफ है कि अब कुनिका की खैर नहीं है। फरहाना ने कुनिका से कहा कि इस औरत (कुनिका) पर कभी यकीन मत करना। नेहल के जाने के बाद फरहाना ने तान्या से साफ कहा कि वो अब कुनिका को छोड़ेंगी नहीं। हालातों को ध्यान में रखते देख तान्या ने उन्हें समझाया भी कि वो उम्र में काफी बड़ी हैं, इसलिए जो बोलें सोच समझ कर बोलें।

सलमान खान ने घरवालों को कई बार इस बात का हिंट दिया था कि वो गलत खिलाड़ी को बचाकर डिजर्विंग कंटेस्टेंट को नॉमिनेट कर रहे हैं। बसीर-फरहाना का एविक्शन सलमान के लिए भी शॉकिंग था और इसलिए आने वाले हफ्ते में हो सकता है कि सलमान खान फिर एक बार इस बात के लिए घरवालों को कॉल आउट करें।

बसीर का जाना सिर्फ नेहल के लिए दिल तोड़ने वाला नहीं था। फरहाना भट की आखों में भी आंसू साफ देखे जा सकते थे। जिस वक्त बसीर उनके गले लगे, फरहाना भावुक थीं। इमोशनल कई चोंटें झेल चुकीं फरहाना का फ्रस्ट्रेशन और इरिटेशन का लेवल बहुत हाई हो चुका है। ऐसे में घर के भीतर जो कुछ होगा उसका असर जल्द ही देखने को मिलेगा।

जाने से पहले जब बसीर सभी से गले मिलकर उन्हें बाय कह रहे थे, तब मालती ने बड़ी अजीब बात कही। जाते वक्त मालती ने बसीर से कहा- चलो अच्छा है अब कोई मुझे निगेटिव तो नहीं बोलेगा। यह बात शहबाज को बहुत बुरी लगी और उन्होंने जाकर इसका जिक्र अमाल-कुनिका और बाकी लोगों से किया। इस पर सभी काफी निराश और नाराज नजर आए।

बसीर और नेहल का एविक्शन किसी ना किसी तरह से मालती को भी चोट पहुंचा गया। एविक्शन के ठीक बाद मालती को पूल में कूदते देखा गया। उनके चेहरे पर मायूसी साफ देखी जा सकती थी? आखिर मालती के दिमाग में क्या चल रहा है?

तान्या मित्तल और फरहाना भट की दोस्ती और भी पक्की होती देखी जा सकती है। क्योंकि फरहाना ने फिर एक बार अपने दिल की बात तान्या से कही कि वो जाते वक्त अपनी दोस्त से गले नहीं लग पाईं और उन्हें इस बात का पछतावा था कि उन्होंने नेहल को बहुत बुरा कहा। वहीं नीलम के ऊपर फिर इस बात का खास फर्क नहीं दिखा।
