1/6Bigg Boss 19 Grand Finale: फैंस का इंतजार आज खत्म होने वाला है। आज यानी 7 दिसंबर को 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले है। महज कुछ ही घंटो में इस सीजन का विनर अनाउंस कर दिया जाएगा। ऐसे में हर किसी के दिल की धड़कने बढ़ी हुई हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं 'बिग बॉस 19' का हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट कौन है, जिसने पूरे सीजन में सबसे ज्यादा मोटी रकम वसूली। तो चलिए जानते हैं...

BB19 के टॉप पांच में पहुंचे हम जिस हाई पेड कंटेस्टेंट की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं गौरव खन्ना हैं। GK के नाम से फेमस गौरव खन्ना कथित तौर पर सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले कंटेस्टेंट हैं। उन्होंने हर हफ्ते लगभग 17.5 लाख कमाए। इसलिए, चौदह हफ्ते टिकने के बाद, उन्होंने पूरे 2.45 करोड़ कमाए। द टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, अनुपमा फेम की नेट वर्थ कथित तौर पर Rs. 15 से 18 करोड़ के बीच है।

गौरव के बाद दूसरे नंबर पर अमाल मलिक हैं। सिंगर कथित तौर पर हर हफ्ते लगभग 8.75 लाख रुपये लेते हैं, जो 14वें हफ्ते तक 1.225 करोड़ रुपये हो जाते हैं। उनकी नेट वर्थ लगभग 25 और 30 करोड़ रुपये के बीच होने का अनुमान है।

हर हफ्ते की कमाई के मामले में नंबर 3 फाइनलिस्ट ग्वालियर की एंटरप्रेन्योर और स्पिरिचुअल इन्फ्लुएंसर, तान्या मित्तल हैं। खबर है कि उन्होंने BB19 में हर हफ्ते 3 लाख से 6 लाख रुपये कमाए। चौदह हफ़्तों में उनकी कुल कमाई 42 लाख से 84 लाख रुपये के बीच है।

'सिंघम अगेन' और 'नोटबुक' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस फरहाना भट्ट का गेम इस सीजन में सबसे ज्यादा शानदार रहा। उनकी फीस प्रति हफ्ता लगभग 2-4 लाख रुपए बताई जाती है। 14 हफ्ते में वे 28-56 लाख रुपए कमा चुकी हैं। फिनाले होने तक उनकी कमाई हुई रकम 30 लाख रुपए से लेकर 60 लाख रुपए तक हो जाएगी।

स्टैंडअप और रोस्ट कॉमेडियन प्रणित मोरे की प्रति हफ्ते की फीस 2-3 लाख रुपए बताई जाती है। वे पहले दिन शो में एंटर हुए और 14 हफ्ते का वक्त यहां बिता चुके हैं। उनकी कमाई अभी तक 28 लाख रुपए से लेकर 42 लाख रुपए तक हो चुकी है।
