
टेलीविजन इंडस्ट्री में आज एक ऐसा चेहरा राज कर रहा है, जिसकी खूबसूरती और बेबाक अंदाज का हर कोई दीवाना है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 'बिग बॉस' की विनर बन चुकीं इस हसीना का जन्म भारत में नहीं, बल्कि सऊदी अरब में हुआ था?

2/10तेजस्वी प्रकाश भारतीय टेलीविजन और फिल्म जगत का एक बेहद लोकप्रिय और चमकता हुआ नाम हैं। 'स्वरागिनी' में अपने बेहतरीन अभिनय से घर-घर में पहचान बनाने वाली तेजस्वी ने 'बिग बॉस 15' की ट्रॉफी जीतकर अपनी लोकप्रियता साबित की थी। इसके बाद उन्होंने टीवी के सबसे बड़े सुपरनेचुरल शो 'नागिन 6' को हेडलाइन कर दर्शकों के दिलों पर राज किया। वहीं आज अपने 'लाफ्टर शेफ्स 3' में अपनी कुकिंग और कॉमेडी से लोगों का मनाेरंजन कर रही हैं।

3/10टीवी की दुनिया में कदम रखने से पहले तेजस्वी ने अपनी पढ़ाई को पूरा महत्व दिया। उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशंस में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है।

4/10भले ही तेजस्वी का परिवार मूल रूप से महाराष्ट्र का रहने वाला है, लेकिन उनका जन्म जेद्दा, सऊदी अरब में हुआ था।

5/10आज हम सब उन्हें तेजस्वी प्रकाश के नाम से जानते हैं, लेकिन उनका पूरा जन्म नाम तेजस्वी प्रकाश वायंगंकर है। एक्टिंग करियर के लिए उन्होंने अपना नाम छोटा कर लिया।

6/10तेजस्वी ने बहुत कम उम्र में ही अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया था। साल 2012 में केवल 19 साल की उम्र में उन्होंने लाइफ ओके के थ्रिलर शो '2612' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की।

7/10तेजस्वी और मशहूर एक्टर करण कुंद्रा की जोड़ी को फैंस का बेइंतहा प्यार मिलता है। इन दोनों की लव स्टोरी 2021 में 'बिग बॉस 15' के घर में शुरू हुई थी और फैंस इन्हें प्यार से #TejRan बुलाते हैं।

8/10तेजस्वी सिर्फ फिक्शन शोज़ ही नहीं, बल्कि रियलिटी शोज़ की भी माहिर खिलाड़ी हैं। 'बिग बॉस 15' की विनर बनने के अलावा उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी 10' में अपने निडर स्टंट्स से सबको चौंका दिया था और 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में सेकंड रनर-अप भी रहीं।

9/10तेजस्वी अपनी कड़ी मेहनत की बदौलत आज करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। उन्होंने रियल एस्टेट में बड़ा निवेश करते हुए दुबई में अपने पार्टनर करण कुंद्रा के साथ मिलकर एक बेहद लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है।

10/10नेटफ्लिक्स पर आए उनके शो 'देशी ब्लिंग' के बाद तेजस्वी इंटरनेशनल लेवल पर भी काफी चर्चा में रहीं। इसी शो के दौरान करण कुंद्रा ने उन्हें बेहद भव्य अंदाज में प्रपोज भी किया था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
