अब तक की बेस्ट 10 स्पाई थ्रिलर फिल्में, सलमान खान से लेकर अक्षय, जॉन बने एजेंट, मिली इतनी IMDb रेटिंग

बेस्ट 10 स्पाई थ्रिलर हिंदी फिल्म जो आपके होश उड़ा देगी। सलमान खान से लेकर जॉन अब्राहम तक इन एक्टर्स ने फिल्मों में स्पाई का किरदार निभाकर गदर मचा दिया। इन फिल्मों की कहानी ने ऑडियंस को सीट से उठने नहीं दिया। ये अब तक की सबसे बेहतरीन स्पाई थ्रिलर फिल्में और उनकी IMDB रेटिंग-

Usha ShrivasMay 02, 2026 07:07 pm IST
1/11

बेस्ट स्पाई थ्रिलर फिल्म

हिंदी सिनेमा में शानदार स्पाई थ्रिलर फिल्में बनी हैं। लेकिन अगर आपको बेस्ट स्पाई थ्रिलर देखने का मन है तो ये लिस्ट आपके लिए है। बेस्ट स्पाई थ्रिलर हिंदी फिल्में।

2/11

बेबी

साल 2015 में आई अक्षय कुमार की फिल्म बेबी को ऑडियंस से जबरदस्त रिएक्शन मिला था। फिल्म में अक्षय ने कई अलग किरदार निभाकर अपने मिशन को पूरा किया था। तापसी पन्नू भी शबाना के किरदार में नजर आई थीं। फिल्म को IMDb पर 7.9 की रेटिंग मिली है।

3/11

डी डे

साल 2013 में फिल्म आई थी डी डे। इस फिल्म में इरफान खान ने एक रॉ एजेंट का किरदार निभाया था। फिल्म में एक्टर्स के काम की खूब तारीफ हुई। इस फिल्म को IMDb पर 7.2 की रेटिंग मिली है।

4/11

मद्रास कैफे

साल 2013 जॉन अब्राहम की फिल्म मद्रास कैफे ने ऑडियंस के बीच के अलग पहचान बनाई थी। इस फिल्म में जॉन एक इंटेलिजेंस एजेंट के किरदार में नजर आए थे। फिल्म ने धमाका किया था। इस स्पाई थ्रिलर फिल्म को IMDb पर 7.6 की रेटिंग मिली हुई है।

5/11

एक था टाइगर

साल 2012 में आई सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म एक था टाइगर ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। सलमान ने इंडियन एजेंट टाइगर का किरदार निभाया था। इस फिल्म को IMDb पर 5.7 की रेटिंग मिली हुई है।

6/11

राजी

साल 2018 में आई आलिया भट्ट की फिल्म राजी एक इंडियन एजेंट की कहानी है जिसमें लीड किरदार पाकिस्तान में रहकर जासूसी करती है। फिल्म को पसंद किया गया था। इस असली कहानी को एक किताब के आधार पर बनाया गया था। इस फिल्म को IMDb पर 7.7 की रेटिंग मिली हुई है।

7/11

खुफिया

साल 2023 में एक फिल्म आई थी खुफिया। इस फिल्म में तबु में एक एजेंट का किरदार निभाया था जो एक जासूस को पकड़ने के लिए प्लान बनाती है। इस फिल्म में वामिका गब्बी भी नजर आई थीं। IMDb पर इस फिल्म को 6.1 की रेटिंग मिली हुई है।

8/11

हॉलिडे

अक्षय कुमार की फिल्म हॉलिडे भी शानदार थी। इस फिल्म को पंसद किया गया था। IMDb परइस फिल्म को 7.2 की रेटिंग मिली हुई है।

9/11

वॉर

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म में ऋतिक देश के साथ गद्दारी करने वाले को पकड़ लेते हैं। फिल्म में जबरदस्त एक्शन है। IMDb पर इस फिल्म को 6.6 की रेटिंग मिली हुई है।

10/11

नाम शबाना

साल 2017 में फिल्म बेबी का स्पिन ऑफ नाम शबाना रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शबाना के किरदार को और ज्यादा डिटेल में दिखाया गया था। इस फिल्म को IMDb पर 6.3 की रेटिंग मिली हुई है।

11/11

धुरधर और धुरंधर 2

इस लिस्ट में अब तक की सबसे बेस्ट स्पाई थ्रिलर फिल्म रणवीर सिंह की धुरंधर और धुरंधर 2 है। इस फिल्म में रणवीर का किरदार हमजा बन कर पाकिस्तान की पॉलिटिक्स हिला देता है। धुरंधर को 8.3 और धुरंधर 2 को 8.5 की IMDb रेटिंग मिली है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनअब तक की बेस्ट 10 स्पाई थ्रिलर फिल्में, सलमान खान से लेकर अक्षय, जॉन बने एजेंट, मिली इतनी IMDb रेटिंग