
रणवीर सिंह का फिल्म डॉन-3 से अचानक बैकआउट करना मेकर्स को बहुत भारी पड़ा। फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस को तकरीबन 40 करोड़ से ज्यादा का लॉस बताया जा रहा है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी सुपरस्टार ने अचानक किसी फिल्म से कदम खींचे हों। इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है। तो चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों और उनके पीछे एक्टर्स के बारे में

2/8ऋतिक रोशन और करीना कपूर को इस फिल्म के लिए साइन किया गया था। प्री-प्रोडक्शन का काम काफी आगे बढ़ चुका था जब ऋतिक रोशन ने निजी कारणों को वजह बताकर किनारा कर लिया। तभी करण जौहर की यह मोस्ट एम्बिशियस फिल्म ठंडे बस्ते में है।

3/8इंटरनेशनल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने उस वक्त सलमान खान और उनके फैंस को बहुत निराश किया, जब वो अचानक फिल्म भारत से बैकआउट कर गईं। फिल्म के टाइटल और स्कार कास्ट का अनाउंसमेंट हो जाने के बाद PC ने ऐसा किया था, जिसके चलते वह काफी विवादों में रहीं।

4/8फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड में अर्जुन कपूर का काम आपको याद ही होगा, लेकिन असल में यह रोल सुशांत सिंह राजपूत करने वाले थे। पोस्टर शूट की तैयारियां शुरू हो गई थीं जब सुशांत ने राब्ता मूवी के चलते इस फिल्म को डिच कर दिया।

5/8सिर्फ बड़े स्टार्स ही क्यों, मैथेड एक्टर्स ने भी ऐसा किया है। जेपी दत्ता की फिल्म 'पलटन' की पूरी कास्ट लद्दाख में शूटिंग के लिए रवाना होने वाली थी। जब सिर्फ 24 घंटे पहले अभिषेक बच्चन ने इसमें काम करने से इनकार कर दिया।

6/8करीना की मां बबीता कपूर को लगा कि 'कहो ना प्यार है' में कहानी का पूरा फोकस के लॉन्च पर है। इसमें करीना को ज्यादा फुटेज नहीं मिल पाने के डर से उन्होंने करीना को बैकआउट करने को कहा था। करीना ने कुछ दिन की शूटिंग के बाद फिल्म छोड़ दी, जिसके बाद अमीषा पटेल की एंट्री हुई।

7/8सलमान खान को आलिया भट्ट के साथ कास्ट करते हुए संजय लीला भंसाली ने 'इंशाअल्लाह' मूवी अनाउंस कर दी थी। प्री-प्रोडक्शन के आखिरी फेज में सलमान खान और संजय लीला भंसाली के बीच स्क्रिप्ट और क्लाइमेक्स को लेकर मतभेद हो गए। जिसके बाद भाईजान इस मूवी से पीछे हट गए।

8/8फिल्म हीरोइन में करीना कपूर का काम तो आपको याद ही होगा। जीरो फिगर एक्ट्रेस से पहले यह रोल ऐश्वर्या राय करने वाली थीं। प्रेग्नेंसी और अन्य कारणों के चलते ऐश्वर्या लास्ट मौके पर फिल्म छोड़ गई थीं।
