
भारतीय सिनेमा के इतिहास में कुछ ऐसे गाने बने हैं जो समय की सीमाओं को पार कर अमर बन गए हैं। साल 1966 में भी ऐसा ही एक गाना आया था। इस गाने को मोहम्मद रफी ने गाया था। वहीं राजेंद्र कुमार और वैजयंतीमाला पर इस गाने को फिल्माया गया था।

2/7ये गाना फिल्म 'सूरज' (1966) का है और इस गाने का नाम 'बहारों फूल बरसाओ' है। ये गाना आज भी भारतीय सिनेमा के सबसे पसंदीदा गानों में से एक माना जाता है।

3/7इस गाने की शूटिंग के दौरान एक बेहद मजेदार वाकया हुआ था। सेट पर मेकर्स को अचानक एहसास हुआ कि राजेंद्र कुमार और वैजयंतीमाला पर बरसाने के लिए उनके पास पर्याप्त फूल ही नहीं हैं।

4/7भव्य नजारा दिखाने के लिए शूटिंग के दौरान क्रू मेंबर्स ने एक गजब का जुगाड़ निकाला। हर टेक के बाद जमीन पर गिरे हुए फूलों की पंखुड़ियों को इकट्ठा करते थे और फिर उन्हें साफ करके रीसेट करते थे। इसके बाद अगले टेक में उन्हीं फूलों को फिर से ऊपर से बरसाते थे।

5/7संगीत के नजरिए से भी ये गाना बेहद खास है। शंकर-जयकिशन के निर्देशन में बना ये खूबसूरत ट्रैक भारतीय शास्त्रीय संगीत के पारंपरिक 'दादरा ताल' पर आधारित है, जो इसे एक अनोखी लय देता है।

6/7इस गाने ने 1966-1967 के फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में अपनी सफलता के झंडे गाड़े थे। इसके लिए हसरत जयपुरी को बेस्ट लिरिसिस्ट और मोहम्मद रफी को बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला था।

7/7साल 2013 में भारतीय सिनेमा के 100 साल पूरे होने के मौके पर 'बीबीसी रेडियो' ने एक वैश्विक पोल कराया था। इस पोल में 'बहारों फूल बरसाओ' को सर्वसम्मति से अब तक का सबसे लोकप्रिय बॉलीवुड गाना चुना गया था।
