Hindi Newsगैलरीमनोरंजनअथिया शेट्टी ने शेयर की मैटरनिटी फोटोज, पति के एल राहुल पर भी खूब लुटाया प्यार

अथिया शेट्टी ने शेयर की मैटरनिटी फोटोज, पति के एल राहुल पर भी खूब लुटाया प्यार

अथिया शेट्टी ने मैटरनिटी फोटोज शेयर की हैं जो शेयर होते ही वायरल हो रही हैं। फैंस भी इस पोस्ट पर खूब प्यारे कमेंट्स कर रहे हैं।

Sushmeeta SemwalWed, 12 March 2025 08:28 PM
1/8

के एल राहुल और अथिया शेट्टी

के एल राहुल और अथिया शेट्टी पैरेंट्स बनने वाले हैं। दोनों अपनी इस नई जर्नी को लेकर एक्साइटेड हैं। अब इस बीच अथिया ने मैटरनिटी फोटोज शेयर की हैं जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है।

2/8

अथिया बेबी बंप

इस फोटोज में कहीं अथिया बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं तो किसी में पति पर प्यार लुटा रही हैं।

3/8

खूब मिल रहा प्यार

मैटरनिटी की इन फोटोज को शेयर कर अथिया ने लिखा है ओह बेबी। फोटोज पर ना सिर्फ फैंस बल्कि सेलेब्स भी बहुत प्यारे कमेंट्स कर रहे हैं।

4/8

अथिया करती हैं के एल को सपोर्ट

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही भारत की जीत पर अथिया ने एक फोटो शेयर की थी जिसमें वह टीवी के सामने बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही थीं और टीवी पर के एल राहुल दिख रहे थे।

5/8

दोनों हैं बेबी के लिए एक्साइटेड

के एल राहुल और अथिया ने पिछले साल नवंबर में ही प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने लिखा था कि हमारा बड़ा आशीर्वाद आ रहा है साल 2025 में।

6/8

लंबे रिलेशन के बाद शादी

के एल राहुल और अथिया ने कई साल के रिलेशनशिप के बाद साल 2023 में शादी की थी।

7/8

अथिया फिल्मों से दूर

अथिया की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। लास्ट वह साल 2019 में आई फिल्म मोतीचूर चकनाचूर में नजर आई थीं। इसके बाद वह किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं।

8/8

केएल राहुल का सेलिब्रेशन

वहीं केएल राहुल और भारतीय टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की जीत हासिल की है और पूरे देश को उन पर गर्व है।