1/8बिजनेस टाइकून और शार्क टैंक फेम अश्नीर ग्रोवर हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। इन दिनों अश्नीर अपने नए शो 'राइज एंड फॉल' को लेकर खबरों में बने हुए हैं। इसी बीच अब फिल्म मेकर फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ उनके घर पहुंची। फराह ने अश्नीर के आलीशान घर का टूर कराया है। अश्नीर के घर का हर कोना बेहद खूबसूरत और कीमती चीजों से सजा हुआ है। तो चलिए एक नजर डालते हैं अश्नीर के घर पर...

अश्नीर और माधुरी ने अपने बेडरूम की एक झलक दिखाई। उनका बेडरूम बेज और सफेद रंग की सजावट से सजा हुआ था और बेहद खूबसूरत था।

फैमिली रूम में विंटेज और मॉडर्न टच का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिला। फराह ने अश्नीर को ये उनके घर का सबसे फेवरेट हिस्सा है।

अश्नीर का डाइनिंग एरिया भी काफी शानदार है। सफेद मार्बल के डाइनिंग टेबल की खूबसूरती की फराह खान ने भी तारीफ की है।

अश्नीर ग्रोवर के घर का किचन भी बेहद खूबसूरत है। अश्नीर की पत्नी माधुरी ने फराह को अपना किचन दिखाया।किचन में सफेद और लकड़ी की सजावट थी।

घर का एक खास कोना बार के लिए बनाया गया है। फराह का ध्यान इस बात पर गया कि उसके बगल में अश्नीर के पिता की तस्वीर कैसे रखी गई थी। अश्नीर ने बताया कि यह उनके पिता का बार है और इसलिए उन्होंने उनकी तस्वीर यहां पर रखी है। अश्नीर और उनकी पत्नी माधुरी ने ये जो आधी-आधी वाइन और बीयर की बोलत रखी है, इसे उनके पिता ने ही पीती थी, लेकिन उन्होंने इसे हटाया नहीं।

अश्नीर और माधुरी के बेटे का कमरा भी बेहद खूबसूरत था। फराह खान, अश्नीर के बेटे का कमरा देखकर शॉक्ड थीं, क्योंकि जिस तरह से उनका बेटा अपने रूम को संभालकर रखता है ये बात फराह को अच्छा लगा।

अश्नीर ग्रोवर के घर का लिविंग रूम काफी बड़ा है। उनका लिविंग रूम बेहद कीमती डेकोर आइटम और खूबसूरत तस्वीरों से सजा हुआ है।
