
निक्की तंबोली और अरबाज पटेल पिछले दो साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन अब दोनों के रिश्ते में दरार की खबरे हैं।

2/8निक्की तंबोली और अरबाज पटेल ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।

3/8ब्रेकअप के दावों के बीच अरबाज और निक्की, दोनों ने ही इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की। अरबाज जहां अपने पोस्ट में पार्टनर की चीटिंग पर बात करते नजर आए। वहीं, निक्की ये बताती नजर आईं कि लोगों का अफेयर क्यों हो जाता है?

4/8अरबाज पटेल ने इंस्टाग्राम पर जो स्टोरी पोस्ट की उसमें लिखा है- अपने पार्टनर को चीट करके घर आना और उनकी आंख में आंख डालकर ये कहना कि आप उनसे प्यार करते हैं, ये एक अलग लेवल की बेइज्जती है। मैंने जो कहा, सो कहा। अरबाज ने इस पोस्ट में किसी का नाम तो नहीं लिया है, लेकिन लोग अरबाज के इस पोस्ट को निक्की तंबोली से जोड़कर देख रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि अरबाज का पोस्ट इस ओर इशारा कर रहा है कि निक्की ने उन्हें चीट किया है।

5/8इधर निक्की ने भी एक पोस्ट शेयर किया है। निक्की ने जो पोस्ट शेयर किया है उसमें लिखा है- सच जो वो कहते नहीं हैं। अफेयर इसलिए नहीं होते हैं क्योंकि कोई नया बहुत आकर्षक होता है, बल्कि इसलिए होते हैं क्योंकि कोई पुराना अपने वादों का सम्मान करना बंद कर देता है। निक्की ने भी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है।

6/8निक्की और अरबाज की मुलाकात बिग बॉस मराठी 5 के घर में हुई थी। दोनों के रिश्ते की शुरुआत वहीं से हुई थी। अरबाज और निक्की दो साल से साथ थे।

7/8निक्की और अरबाज ने कलर्स के रियलिटी शो द 50 में साथ में हिस्सा लिया था। इस शो में अरबाज ने निक्की को प्रपोज भी किया था। इसके अलावा, अरबाज जब राइज एंड फॉल में गए थे तब निक्की तंबोली उनसे मिलने भी पहुंची थीं।

8/8निक्की और अरबाज ने भले ही एक दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया हो, लेकिन दोनों के इंस्टा वॉल पर एक दूसरे के साथ रोमांटिक पोस्ट अब भी नजर आ रहे हैं। ब्रेकअप की खबरों पर अभी निक्की या अरबाज की तरफ से कोई आधिकारिक बयान भी नहीं आया है।
