इन फिल्मों की सालों पहले हुई शूटिंग खत्म, लेकिन आज तक रिलीज नहीं हुई ये मूवीज; एक से अनुष्का शर्मा का होना था कमबैक

आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं जिनकी शूटिंग तो काफी समय पहले रिलीज हुई थी, लेकिन आज तक वो मूवीज रिलीज नहीं हुई हैं।

Sushmeeta SemwalApr 18, 2026 06:16 pm IST
1/8

बॉलीवुड फिल्में

फिल्मों को काफी मेहनत से बनाया जाता है। इसमें स्टार्स, डायरेक्टर्स से लेकर पूरी क्रू की मेहनत लगती है। आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं जिनकी शूटिंग तो कई साल पहले हो गई थी, लेकिन अभी तक रिलीज नहीं हुई।

2/8

कई बड़े स्टार्स की मूवी इसमें शामिल

इस लिस्ट में कई बड़े स्टार्स तक कि मूवीज भी हैं जैसे अनुष्का शर्मा और अमिताभ बच्चन।

3/8

चकदा एक्सप्रेस

अनुष्का शर्मा ने चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग साल 2022 में खत्म कर दी थी। इस फिल्म में अनुष्का ने झूलन गोस्वामी का किरदार निभाया है। कहा जा रहा था कि फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी, लेकिन अभी तक इसकी रिलीज को लेकर कोई अपडेट नहीं है। इस फिल्म के जरिए अनुष्का कमबैक करने वाली थीं।

4/8

द बैटल ऑफ भीमा कोरेगाव

द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव, सिद्धनक महर की स्टोरी है जो आर्मी की मदद से पेशवा को 1818 में हरा देता है। इसमें अर्जुन रामपाल लीड रोल में हैं। इनके अलावा फिल्म में सनी लियोनी, गोविंद नामदेव, मिलिंद गुणाजी, अभिमन्यू सिंह, कृष्णा अभीषेक भी हैं।

5/8

सना

2022 में राधिका मदान ने फिल्म सना की शूटिंग की थी। इस फिल्म का कई फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुआ, लेकिन आज तक रिलीज नहीं हुई।

6/8

सेक्शन 84

अमिताभ बच्चन, अभिषेक बनर्जी और डायना पेंटी की फिल्म सेक्शन 84 की शूटिंग 2023 में हो गई थी। लेकिन अभी तक इसकी रिलीज को लेकर अपडेट नहीं है

7/8

श्लोक द देसी शेरलॉक

श्लोक- द देसी शेरलॉक बॉबी देओल की फिल्म है। यह स्पाई थ्रिलर फिल्म है जिसे कुणाल कोहली ने डायरेक्ट किया था। इसके जरिए अनन्या बिरड़ला ने डेब्यू किया था, लेकिन फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई। साल 2022 में फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई थी और आज तक मूवी रिलीज नहीं हुई।

8/8

शूबाइट

अमिताभ बच्चन की एक और फिल्म थी शूबाइट जिसे शूजित सिरकार ने डायरेक्ट किया था। फिल्म पूरी हो गई थी, लेकिन इसके बावजूद मूवी आज तक रिलीज नहीं हुई।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनइन फिल्मों की सालों पहले हुई शूटिंग खत्म, लेकिन आज तक रिलीज नहीं हुई ये मूवीज; एक से अनुष्का शर्मा का होना था कमबैक