
आज हम आपको अनुष्का शर्मा से जुड़ी 10 ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जो आपको नहीं पता होगा।

2/11अनुष्का का जन्म अयोध्या में हुआ था और उनके पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा भारतीय सेना में थे इसलिए उनका बचपन अलग-अलग आर्मी कैंट में बिता है।

3/11एक्टिंग में अपना करियर बनाने से पहले अनुष्का पत्रकार बनना चाहती थी।

4/11टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का की किस्मत तब बदली जब एक मॉल में डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स की नजर उनपर पड़ी। वेंडेल रॉड्रिक्स ने उन्हें अपने शो के लिए बुलाया और यही उनके करियर का टर्निंग पॉइंट बना।

5/11कोयल पुरी को दिए इंटरव्यू में अनुष्का ने कहा था कि वह एक्टर बनने से पहले खुदको बहुत खूबसूरत मानती थीं। स्कूल में भी ज्यादा लोगों से बात नहीं करती थीं। फिर डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा ने उन्हें आईना दिखाया और कहा, “तुम फिल्म कर रही हो, लेकिन सबसे खूबसूरत नहीं हो।”

6/11वोग को दिए इंटरव्यू में अनुष्का ने बताया था कि विराट को उनके लेट आने से चिढ़ मचती है। अनुष्का ने कहा था, "विराट जिस प्रोफेशन में हैं वहां समय ही सबकुछ है। उन्हें कहीं जाना होता है तो वह तीन मिनट पहले पहुंच जाते हैं। मैं भी समय की पाबंद हूं। मैं उनसे कहती हूं, 'मेरी इंडस्ट्री में मुझे प्रोफेशनल कहा जाता है, लेकिन आप मुझे हमेशा ऐसा महसूस कराते रहते हैं जैसे मैं लेटकमर हूं।"

7/11अनुष्का ने "आर्म्ड फोर्सेज फ्लैग डे" को सपोर्ट किया था। जब निर्मला सीतारमण रक्षा मंत्री थीं तब उन्हें उनके योगदान के लिए पत्र लिखकर धन्यवाद दिया था।

8/11अनुष्का ने ‘स्वच्छ भारत अभियान’ को सपोर्ट किया था। उन्होंने मुंबई के वर्सोवा बीच पर शुरू किए गए सफाई अभियान में हिस्सा लिया था और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाई थी।

9/11अनुष्का ने 'क्लीन स्लेट फिल्म्ज' नाम से अपनी प्रोडक्शन कंपनी शुरू की है, जिसके बैनर तहत 'NH10', 'पाताल लोक', 'बुलबुल' जैसे शानदार प्रोजेक्ट्स बने हैं।

10/11अनुष्का ने खुद स्वीकार किया था कि वह एंग्जायटी डिसऑर्डर से जूझ चुकी हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि प्रोफेशनल हेल्प लेना जरूरी होता है।

11/11अनुष्का ने वोग को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'जब हम साथ होते हैं तब हम मौज-मस्ती करना पसंद करते हैं। जब हम विदेश में होते हैं, तो हम बस घूमना पसंद करते हैं। हम दोनों को छोटी-छोटी चीजों में मजा आता है। हम दोनों एक जैसे हैं।'
