Hindi Newsफोटोमनोरंजनये रुपाली गांगुली का स्पिरिचुअल हाउस, हर रोज बनता है हजारों कुत्तों का खाना

ये रुपाली गांगुली का स्पिरिचुअल हाउस, हर रोज बनता है हजारों कुत्तों का खाना

Rupali Ganguly House: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ फेम रुपाली गांगुली का स्पिरिचुअल घर मुंबई में ही है। इस घर में बहुत हरियाली है और हजारों कुत्तों का खाना बनता है।

Vartika TolaniDec 04, 2025 07:26 pm IST
1/7

रुपाली गांगुली का घर

रुपाली गांगुली ने अपने घर की झलक दिखाई है। ये वो घर है जिसमें रुपाली शादी के बाद रहती थीं। उन्होंने बताया कि अब वह दूसरे घर में रहती हैं, हालांकि वीकेंड पर यहां आती रहती हैं और वह इस घर को अपना स्पिरिचुअल घर कहती हैं।

2/7

कोरोना के समय यहां हुई थीं कोरंटाइन

रुपाली ने पिंकविला को बताया कि जब उन्हें कोरोना हुआ था तब वह इसी घर में कोरंटाइन हुई थीं।

3/7

बनता है हजारों कुत्तों का खाना

रुपाली ने बताया कि अब इस घर में बहुत सारे कुत्ते रहते हैं। इतना ही नहीं, हजारों कुत्तों के लिए यहां खाना भी बनता है।

4/7

इमरजेंसी रूम

रुपाली ने ये भी बताया कि वह कई बार इसी घर में आकर तैयार होकर चली जाती हैं क्योंकि ये घर उनकी शूटिंग लोकेशन के पास है।

5/7

प्रेग्नेंसी के समय की थी पीपल के पेड़ की पूजा

रुपाली ने पिंकविला को बताया कि उनकी सास ने पीपल के पेड़ से मन्नत मांगी थी कि उन्हें लड़का हो और उन्हें लड़का हुआ। ऐसे में जब रुपाली प्रेग्नेंट थीं तब उन्होंने भी इसी घर में रहते हुए पीपल के पेड़ की पूजा की थी।

6/7

अवॉर्ड्स

रुपाली ने इस घर में रखे अपने अवॉर्ड्स की झलक भी दिखाई।

7/7

हैप्पी प्लेस

रुपाली ने कहा कि इस घर में पूजा होती है, पेड़ों की देखभाल होती है और जानवरों के लिए खाना बनता है इसलिए जो भी इस घर में रहता है उसके साथ अच्छा ही होता है। ये उनकी हैप्पी प्लेस है।