
टीवी सीरियल 'अनुपमा' में श्रुति की एंट्री से हड़कंप मचने वाला है। शनिवार के दिन श्रुति की पहली झलक दिखाई जाएगी। सामने आए प्रोमो के मुताबिक, श्रुति के आने की वजह से अनुपमा और उसकी बेटी राही का रिश्ता खराब हो जाएगा।

2/7आपको बता दें, पहले श्रुति का किरदार सुकीर्ति कांडपाल ने निभाया था। जब अनुपमा से तलाक लेने के बाद अनुज कपाड़िया और राही उर्फ आध्या अमेरिका शिफ्ट हो गए थे तब राही का ख्याल श्रुति ने ही रखा था। इतना ही नहीं, श्रुति, अनुज से प्यार करती थी और उससे शादी भी करना चाहती थी। वहीं श्रुति का किरदार समीक्षा भटनागर निभाने वाली हैं।

3/7समीक्षा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'अनुपमा जैसे लोकप्रिय शो में इतना दमदार किरदार निभाने का मौका पाकर मैं बहुत खुश हूं। यह शो लोगों के दिलों में अपनी जगह बना चुका है। ऐसे में मैं शुक्रगुजार हूं कि अब मैं भी इस सफर का हिस्सा बन गई हूं। राजन शाही सर का मैं तहे दिल से शुक्रिया अदा करती हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा किया और मेरी काबिलियत को पहचाना।'

4/7एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं सातवें आसमान पर हूं। मेरी फिल्म 'श्री बाबा नीब करोरी महाराज' 24 अप्रैल को रिलीज हो रही है और ठीक उसी समय मेरा टीवी का सफर भी फिर से शुरू हो रहा है। इसके अलावा, मेरे पास कुछ और OTT प्रोजेक्ट्स भी कतार में हैं।'

5/7समीक्षा ने कहा, 'मैंने सुकीर्ति की नकल नहीं करूंगी। मैं इस किरदार को बिल्कुल नई रोल की तरह ही देखूंगी। मैं अभी इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकती, लेकिन इस किरदार का सफर काफी होने वाला है। इस किरदार की वजह से शो में और भी ज्यादा ड्रामा और सस्पेंस देखने को मिलेगा।'

6/7बता दें, समीक्षा को आखिरी बार 11 साल पहले टीवी पर एक साइलेंट कॉमेडी शो 'गुप चुप' में देखा गया था।

7/7समीक्षा को इंस्टाग्राम पर 5.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वहीं सुकीर्ति के इंस्टाग्राम पर 3 लाख 46 हजार फॉलोअर्स हैं।
