
अंकिता लोखंडे टीवी की एक सफल एक्ट्रेस हैं। उन्होंने जी टीवी के शो पवित्र रिश्ता से अर्चना के रूप में घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी।

2/10अंकिता लोखंडे टीवी सीरियल्स के अलावा मणिकर्णिका और बागी 3 जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। पर क्या जानते हैं कि अंकिता लोखंडे ने अपने करियर में कई बड़ी फिल्मों को रिजेक्ट भी किया है।

3/10आज हम आपको साल 2015 में रिलीज हुई एक ऐसी हिट फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसे अंकिता लोखंडे ने रिजेक्ट किया था।

4/10हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम है बदलापुर। बदलापुर में वरुण धवन लीड रोल में नजर आए थे।

5/10वरुण धवन ने हाल ही में लाफ्टर शेफ्स के एक एपिसोड में बताया कि बदलापुर के लिए उन्होंने अंकिता लोखंडे से बात की थी। लेकिन अंकिता लोखंडे ने रिजेक्ट कर दिया था।

6/10इसपर अंकिता लोखंडे ने कहा कि वो उस वक्त जो कर रही थीं, उसे लेकर वो काफी वफादार थीं। इस वजह से उन्होंने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था।

7/10बदलापुर की बात करें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। फिल्म 20 फरवरी 2015 को रिलीज हुई थी।

8/10boxofficeindia.com के मुताबिक, फिल्म का बजट 29 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने भारत में 67.37 करोड़ की कमाई की थी।

9/10फिल्म को श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में वरुण धवन के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी, हुमा कुरैशी और यामी गौतम नजर आई थीं।

10/10बदलापुर की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो फिल्म की रेटिंग 7.4 है। इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं।
