30 मिनट में शादी, कोई हनीमून नहीं…अनिल कपूर की एनिवर्सरी पर देखें सुनीता के साथ 8 अनदेखे फोटोज

अनिल कपूर ने अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर वाइफ सुनीता के लिए खूबसूरत पोस्ट लिखा है। उन्होंने बताया है कि 30 मिनट में फटाफट शादी की थी। तब सोचा भी नहीं था इतना लंबा साथ चलेगा।

Kajal SharmaMay 19, 2026 04:13 pm IST
1/9

अनिल कपूर ने दिखाईं अनदेखी तस्वीरें

अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता की शादी को आज (19 मई) 42 साल हो चुके हैं। इस मौके पर उन्होंने 8 तस्वीरों के साथ प्यारभरा पोस्ट किया है। उन्होंने बताया है कि उनके साथ को 53 साल हो चुके हैं। उनकी शादी सादगीभरी थी। उन्होंने अपनी पत्नी सुनीता अपनी जिंदगी की सफलता और सपने जी पाने का श्रेय दिया है।

2/9

53 साल का साथ

अनिल कपूर ने लिखा है, शादी के 42 साल हो गए। 53 साल का साथ है। पता नहीं कैसे पर हर साल पिछले साल से ज्यादा भरा-पूरा लगता है।

3/9

आधे घंटे में हुई शादी

शादी एकदम साधारण थी। तीस मिनट में हो गई थी। ना कोई हनीमून, ना कोई धूमधाम। सिर्फ हमारे मां-बाप, कुछ करीबी और हम दोनों।

4/9

स्वर्ग में बनती हैं शादियां

मैंने कभी नहीं सोचा था कि 30 मिनट 53 साल में बदल जाएंगे। लोग कहते हैं कि शादियां स्वर्ग में बनती हैं, हमारी तो सच में बनी थी।

5/9

सुनीता को सफलता का क्रेडिट

मैंने पहले भी कहा है और कहूंगा, मेरी जिंदगी में जो भी अच्छा है तुम उन सबकी वजह हो। वो वजह है जिसके चलते मैं अपने हर सपने का पीछा कर पाया।

6/9

सुनीता ने संभाला परिवार

हर रिस्क लिया, हर दिन सेट पर पहुंचा। क्योंकि मुझे पता था कि तुमने सबकुछ प्यार से संभाल रखा है।

7/9

सुनीता को कहा शुक्रिया

मुझे चुनने के लिए शुक्रिया, हर दिन, 53 साल तक। मैंने एक को भी हल्के में नहीं लिया है।

8/9

सुनीता बेस्ट फ्रेंड और पार्टनर

मेरी बेस्ट फ्रेंड, मेरी पार्टनर, मेरी सबकुछ, सुनीता... हैपी ऐनीवर्सरी माय लव। अभी हमेशा का साथ बाकी है।

9/9

3 बच्चों के पेरेंट्स

अनिल कपूर और सुनीता की शादी 19 मई 1984 को हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। सोनम कपूर, रिया और हर्षवर्धन।

Hindi Newsफोटोमनोरंजन30 मिनट में शादी, कोई हनीमून नहीं…अनिल कपूर की एनिवर्सरी पर देखें सुनीता के साथ 8 अनदेखे फोटोज