अनिल कपूर का मेट गाला लुक देख फैंस की निकली हंसी, मजनू भाई से है खास कनेक्शन

अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने फैंस द्वारा एडिट की गई उनकी एआई एडिटिड फोटो दिखाई है। यह फोटो खूब वायरल हो रही है।

Sushmeeta SemwalMay 07, 2026 01:07 am IST
1/8

अनिल का मेट गाला लुक

मेट गाला 2026 इवेंट हाल ही में हुआ। यह इंटरनेशनल इवेंट है जो काफी चर्चा में रहता है। इस इवेंट में कई भारतीय सेलेब्स भी आए थे। हालांकि इस बीच अनिल कपूर का लुक काफी चर्चा में है।

2/8

अनिल की एआई फोटो

दरअसल, अनिल ने अपनी एआई एडिट फोटो शेयर की है जिसमें फैंस ने उनकी फोटो को एडिट कर उसमें जैकेट पहनाई एक्टर को कि उसमें उन्होंने मजनू भाई की पेन्टिंग वाला डिजाइन बनाया है। अनिल मेट गाला गए ही नहीं बस इसे एडिट किया हुआ है।

3/8

वेलकम टू द जंगल की पेन्टिंग

आपको याद होगा कि फिल्म वेलकम में अनिल के किरदार का नाम मजनू भाई था। मजनू भाई को पेन्टिंग का शौक था और वह इस पेन्टिंग को बनाते हैं।

4/8

लास्ट सुबेदार में आए थे नजर

अनिल कपूर की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म सुबेदार में नजर आए थे। यह फिल्म अमेजॉन प्राइम पर स्ट्रीम हो रही है। इसमें अनिल के साथ राधिका मदान अहम किरदार में थे।

5/8

अल्फा में दिखेंगे

अब अनिल के पास कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। एक तो वह अल्फा में नजर आने वाले हैं जो यश राज फिल्म्स के प्रोडक्शन हाउस में बन रही है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ लीड रोल में हैं।

6/8

किंग में आएंगे नजर

इसके अलावा अनिल फिल्म किंग में भी नजर आएंगे जिसमें शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, सुहाना खान लीड रोल में होंगे। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं।

7/8

तेलुगु एक्शन फिल्म

वहीं इसके अलावा अनिल फिल्म ड्रैगन में भी नजर आने वाले हैं। यह तेलुगु फिल्म है। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें जूनियर एनटीआर भी लीड रोल में हैं। फिल्म को प्रशांत नील डायरेक्ट कर रहे हैं।

8/8

अनिल की फिटनेस

अनिल के बारे में बता दें कि उनकी उम्र 69 है और उनकी फिटनेस के सभी फैन हैं। वह बिल्कुल फिट है और इस उम्र में उनकी फिटनेस देख सभी यंग सेलेब्स इंस्पायर होते हैं।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनअनिल कपूर का मेट गाला लुक देख फैंस की निकली हंसी, मजनू भाई से है खास कनेक्शन