अमृता सिंह ने 1983 में फिल्म बेताब से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई जबरदस्त हिट फिल्में दी हैं। आइए बताते हैं अमृता की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में।
पहले नंबर पर आती है फिल्म 2 स्टेट्स जिसमें अमृता के अलावा अर्जुन कपूर, आलिया भट्ट और रोनित रॉय लीड रोल में थे। इस फिल्म ने भारत में 102.33 करोड़ कमाए थे।
दूसरे नंबर पर है फिल्म बदला जिसमें अमृता के अलावा तापसी पन्नू और अमिताभ बच्चन भी थे। इस फिल्म ने भारत में 88.53 करोड़ कमाए थे।
तीसरे नंबर पर आती है फिल्म हिंदी मीडियम जिसमें अमृता के अलावा इरफान खान, सबा कमर अहम रोल में थे। इस फिल्म ने भारत में 69.59 करोड़ की कमाई की थी।
फ्लाइंग जट फिल्म चौथे नंबर पर है जिसमें अमृता के अलावा टाइमगर श्रॉफ और जैकलीन फर्नांडिस भी थे। इस फिल्म ने भारत में 38.57 करोड़ की कमाई की थी।
शूटआउट एट लोखंडवाला फिल्म में अमृता के अलावा संजय दत्त, विवेक ओबेरॉय, सुनील शेट्टी और अमिताभ बच्चन भी थे। इस फिल्म ने 29.50 करोड़ की कमाई की थी।
हीरोपंती 2 में अमृता के अलावा टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया थे। इस फिल्म ने भारत में 21.5 करोड़ की कमाई की थी।
साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म औरंगजेब में अमृता के अलावा अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ, ऋषि कपूर लीड रोल में थे। इस फिल्म ने 22.11 करोड़ की कमाई की थी।
शहीद फिल्म में अमृता के अलावा बॉबी देओल और सनी देओल भी थे। इस फिल्म ने भारत में 12 करोड़ की कमाई की थी।
2005 में रिलीज हुई कलयुग ने भारत में 10 करोड़ की कमाई की थी।
10वें नंबर पर आती है फिल्म दस कहानियां। इस फिल्म ने 7.52 करोड़ की कमाई की थी।