क्या आपने देखी है अमिताभ बच्चन की ये भोजपुरी फिल्में? हेमा मालिनी और जया बच्चन निभा चुकीं पत्नी का रोल

अमिताभ बच्चन ने जिन फिल्मों में काम किया उनका नाम 'गंगा', 'गंगोत्री' और 'गंगा देवी' है। इन फिल्मों में अमिताभ बच्चन ने अपनी एक्टिंग का दम दिखाया था। फैंस ने भी अमिताभ बच्चन की इन फिल्मों को काफी पसंद किया था।

Priti KushwahaApr 19, 2026 06:09 am IST
1/8

3 भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके हैं अमिताभ बच्चन

आज बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की तरह ही आज भोजपुरी इंडस्ट्री भी काफी आगे बढ़ चुकी है। भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग अब विदेशों में होती है। वहीं, भोजपुरी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करती है। यहीं नहीं, बॉलीवुड स्टार्स भी भोजपुरी फिल्मों में काम करने के गुरेज नहीं करते हैं।

2/8

अमिताभ बच्चन

इस लिस्ट में कई दिग्गज बॉलीवुड स्टार्स के नाम शामिल हैं। बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन का नाम भी इसमें शामिल है। अमिताभ ने एक नहीं, बल्कि तीन भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। जी हां, अगर आपने बिग बी की भोजपुरी फिल्में नहीं देखीं तो फटाफट देख डालें। तो चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में...

3/8

मेकअप मैन दीपक सावंत के कहने पर किया काम

भोजपुरी सिनेमा में काम करने का फैसला भी अमिताभ बच्चन ने अपने मेकअप मैन दीपक सावंत की रिक्वेस्ट पर किया था। बिग बी और उनके मेकअप मैन के बीच काफी अच्छी दोस्ती थी।

4/8

अमिताभ बच्चन को मेकअप मैन ने किया कास्ट

आपको जानकर हैरान होगी कि बिग बी के मेकअप मैन दीपक सावंत ने ही उन्हें भोजपुरी फिल्मों में कास्ट किया था। अमिताभ ने भी दीपक की बात का मान रखा और काम करने के लिए तैयार हुए।

5/8

ये हैं वो भोजपुरी फिल्में

अमिताभ बच्चन ने जिन फिल्मों में काम किया उनका नाम 'गंगा', 'गंगोत्री' और 'गंगा देवी' है। इन फिल्मों में अमिताभ बच्चन ने अपनी एक्टिंग का दम दिखाया था। फैंस ने भी अमिताभ बच्चन की इन फिल्मों को काफी पसंद किया था।

6/8

गंगा

फिल्म 'गंगा' में अमिताभ के साथ मनोज तिवारी और रवि किशन जैसे दिग्गज भोजपुरी स्टार ने काम किया है। इस फिल्म को IMDb पर 4.8 रेटिंग मिली है।

7/8

गंगोत्री

साल 2007 में आई 'गंगोत्री' में अमिताभ बच्चन के साथ मनोज तिवारी, हेमा मालिनी, संभावना सेठ और भूमिका चावला लीड रोल में थे। इस मूवी के निर्माता दीपक सावंत थे। इस फिल्म को IMDb पर 6.1 रेटिंग मिली है।

8/8

गंगा देवी

बता दें कि अमिताभ की तीसरी भोजपुरी फिल्म का नाम 'गंगा देवी' है। साल 2012 में रिलीज हुई ये फिल्म एक ऐसी महिला की कहानी है, जो राजनीति विज्ञान में कॉलेज से ग्रेजुएशन करती है और फिर एक सामाजिक कार्यकर्ता की पत्नी बन जाती है। इस फिल्म में अमिताभ के साथ उनकी पत्नी जया बच्चन, गुलशन ग्रोवर, दिनेश लाल यादव लीड रोल में हैं। इस फिल्म को IMDb पर 5.6 रेटिंग मिली है। हालांकि, इन तीन फिल्मों के बाद अमिताभ बच्चन ने फिर कभी भोजपुरी सिनेमा की तरफ मुड़कर नहीं देखा है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनक्या आपने देखी है अमिताभ बच्चन की ये भोजपुरी फिल्में? हेमा मालिनी और जया बच्चन निभा चुकीं पत्नी का रोल