
अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के सबसे सफल एक्टर्स में से एक हैं। उन्हें सदी के महानायक के नाम से जाना जाता है। पर अमिताभ बच्चन के जीवन में भी एक ऐसा वक्त आया था तब उन्होंने आर्थिक तंगी देखी। उनके पास पैसे नहीं बचे थे।

2/8इस वक्त को अमिताभ बच्चन के करियर का सबसे कठिन वक्त माना जाता है। उस वक्त अमिताभ बच्चन के पास काम भी नहीं था। तब अमिताभ बच्चन को कौन बनेगा करोड़पति ऑफर हुआ और फिर उनके हालात बदलने शुरू हुए।

3/8इसी बुरे वक्त से जुड़ा एक और किस्सा है। दरअसल, साल 2000 में आई मोहब्बतें में अमिताभ बच्चन को पहले कास्ट नहीं किया गया था। उनकी जगह अमरीश पुरी को कास्ट किया गया था।

4/8उस वक्त अमिताभ बच्चन के पास काम नहीं था तो वो अपने घर से यश चोपड़ा के घर चलकर गए और उन्होंने कहा कि उनके पास काम नहीं है, और उन्हें काम चाहिए। इसके बाद अमरीश पुरी की जगह फिल्म में अमिताभ बच्चन को कास्ट किया गया।

5/8फिल्म में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के किरदार के बीच एक तनाव दिखाई पड़ता है। अगर फिल्म में अमिताभ बच्चन की जगह अमरीश पुरी ही रहते तो ये दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के बाद दुसरी बार होता जब पर्दे पर शाहरुख खान और अमरीश पुरी को एक दूसरे के खिलाफ देखा जाता।

6/8अमिताभ बच्चन ने फिल्म में नारायण शंकर का किरदार निभाया था। वो ऐश्वर्या राय के पिता के रोल में नजर आए थे। अमिताभ बच्चन का वो किरदार उनके सबसे यादगार किरदारों में से एक है।

7/8फिल्म की बात करें तो फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी। इसे आदित्य चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। मोहब्बतें को बॉलीवुड की बेस्ट रोमांटिक फिल्मों में से एक माना जाता है।

8/8आदित्य चोपड़ा की ये फिल्म बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी। ये फिल्म शमिता शेट्टी, किम शर्मा, प्रीति झंगियानी, उदय चोपड़ा और जुगल हंसराज ने अपना डेब्यू किया था।
