Hindi Newsफोटोमनोरंजन90 करोड़ कर्ज और 55 लीगल केस, अमिताभ बच्चन के घर जब आते थे लेनदार और...

90 करोड़ कर्ज और 55 लीगल केस, अमिताभ बच्चन के घर जब आते थे लेनदार और...

अमिताभ बच्चन ने वैसे लाइफ में काफी शोहरत पाई है। लेकिन एक समय ऐसा भी आया था जब उन्हें लाइफ में काफी मुश्किल समय का सामना किया था।

Sushmeeta SemwalFeb 10, 2026 09:59 pm IST
1/10

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन आज एक बड़े स्टार हैं। यहां तक कि उन्हें बॉलीवुड का शहंशाह कहा जाता है। लेकिन एक समय ऐसा आया था जब उन्हें लाइफ के सबसे मुश्किल समय झेलने पड़े थे। उन पर 90 करोड़ का कर्ज और 55 लीगल केस थे। उनकी फिल्में भी फ्लॉप जा रही थीं।

2/10

90 करोड़ का कर्ज

हालांकि ऐसे समय में उन्हें जिन बातों ने स्ट्रॉन्ग रखा वो थी उनके पिता हरिवंश राय बच्चन की बातें। चलिए बताते हैं आपको बिग बी की लाइफ के सबसे कठिन दिनों के बारे में और क्या थीं उनके पिता की वो 2 महत्वपूर्ण बातें। बिग बी ने अपने स्ट्रगल के बारे में कई बार बातें की हैं। हालांकि सबसे मुश्किल समय उनके लिए था 90 दशक के एंड में। इस दौरान उनकी कंपनी का दिवालिया हो गया था और एक्टर पर 90 करोड़ का कर्ज था।

3/10

बिजनेस ठप हो गया

इससे भी बुरी बात यह थी कि उन्होंने कंपनी के लोग के लिए पर्सनल गारंटी पर साइन किए थे और जब बिजनेस ठप हो गया, तो उनके घर और पर्सनल असेट्स को जब्त किए जाने का खतरा था।

4/10

दरवाजे पर आते थे लेनदार

बिग बी ने 2013 में मेल टुडे को दिए इंटरव्यू में कहा था कि हालात इतने गंभीर थे कि उनके दरवाजे पर हर दिन लेनदार आते थे। उनके लिए यह दौर काफी शर्मनाक और अपमानजनक था।

5/10

55 लीगल केस

चीजें फिर और खराब तब हुई जब उनके खिलाफ 55 लीगल केस दर्ज हुए। वहीं लोगों का एटीट्यूड भी उनको लेकर बदल गया था। इसी इंटरव्यू के दौरान बिग बी ने बताया था कि जो लोग कभी उनके साथ जुड़ने के लिए लाइन लगाते थे, मुसीबत आने पर वही उनके प्रति डिसरिस्पेक्टफुल हो गए थे।

6/10

लोगों ने गुमराह कर करवाए साइन

उन्होंने यह भी माना कि उन्हें कई डॉक्यूमेंट्स पर गुमराह करके साइन करवाए गए। लोग कहते थे कुछ गलत नहीं होगा। लेकिन जब हालात बिगड़ गए, तो उन्हें अकेले ही इसके परिणामों का सामना करना पड़ा।

7/10

मोहब्बतें फिल्म से शुरू हुई सेकेंड इनिंग

बिग बी का करियर फिर मोहब्बतें फिल्म से बेहतर हुआ। यहां से उनकी सेकेंड इनिंग्स शुरू हुआ। बिग बी का कहना था कि उन्हें ऐसे मुश्किल समय में अपने पिता की बातों से काफी मदद मिली और इन्हीं की वजह से उन्होंने मुश्किल समय को काटा।

8/10

पिता की सीख ने की मदद

पहली सीख जो उनके पिता ने दी थी मुश्किल समय में लड़ने की। बिग बी ने कहा था कि उनके पिता ने एक बार कहा था कि अगर लाइफ आपकी इच्छाओं के अनुसार आगे बढ़ती है, तो यह बहुत अच्छी बात है, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है, तो यह और भी बेहतर है।

9/10

हार पर ध्यान नहीं देना

उन्होंने आगे फिर समझाया कि ये बात इसलिए सही है क्योंकि इसका मतलब है कि कोई बड़ी शक्ति आपके लिए कुछ बेहतर तय कर रही है और हमें हारने पर ध्यान देने से ज्यादा प्रोसेस पर भरोसा करना चाहिए। बिग बी ने कहा था कि पहले वह इस बात को नहीं समझे, लेकिन फिर अपनी लाइफ के सबसे लो फेज में उन्हें यह बात समझ आई।

10/10

लाइफ में हमेशा रहेगा स्ट्रगल

दूसरी सीख जो बिग बी को अपने स्ट्रगल के दिनों में याद है वो ये कि बिग बी ने बताया था कि एक बार उन्होंने अपने पापा से कहा था लाइफ एक जंग की तरह लगती है। इस पर उनके पिता ने कहा था, जब तक आप हो, स्ट्रगल आपकी लाइफ का हिस्सा रहेगी। बस यही बात उन्होंने हमेशा याद रखी।