
आज हम अमिताभ बच्चन की साल 2004 की उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं जो बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी। इस फिल्म को अमिताभ के करियर की सबसे खराब फिल्मों में से एक कहा जा सकता है।

2/7हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम है ऐतबार। फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ जॉन अब्राहम और बिपाशा बसू नजर आए थे।

3/7फिल्म को विक्रम भट्ट ने डायरेक्ट किया था। यह एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म को रत्न टाटा ने प्रोड्यूस किया था। हालांकि, इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस डिजास्टर होने के बाद उन्होंने कभी किसी और फिल्म में पैसा नहीं लगाया।

4/7ये फिल्म जॉन अब्राहम की पहली साइन की जाने वाली फिल्म थी। हालांकि, फिल्म को बनने में वक्त लगा और जॉन अब्राहम की फिल्म जिस्म पहले रिलीज हुई। जिस्म जॉन अब्राहम की डेब्यू फिल्म है।

5/7boxofficeindia.com के मुताबिक, ऐतबार का बजट 9.50 करोड़ था और फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 6.29 करोड़ की कमाई की थी।

6/7आईएमडीबी के मुताबिक, इस फिल्म में जॉन अब्राहम के रोल के लिए पहले ऋतिक रोशन को अप्रोच किया गया था। लेकिन उन्होंने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था।

7/7अमिताभ बच्चन की ऐतबार हॉलीवुड फिल्म फियर (1996) से प्रेरित थी। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 4.7 है। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
