
ओ रोमियो सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। शाहिद की ये फिल्म 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' नाम की किताब के एक अध्याय से प्रेरित है। यह किताब मुंबई अंडरवर्ल्ड की महिलाओं की दुनिया को सामने लाती है। फिल्म को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है।

2/7ओ रोमियो की रिलीज के बीच हम आपको आपको बॉलीवुड की उन दूसरी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिनमें मुंबई अंडरवर्ल्ड की डार्क दुनिया के बारे में दिखाती हैं। साथ ही हम आपको इन फिल्मों की आईएमडीबी रेटिंग भी बता रहे हैं।

3/71998 में आई सत्या एक कल्ट-क्लासिक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो 90 के दशक के मुंबई अंडरवर्ल्ड के खूंखार जीवन को दर्शाती है। यह एक काल्पनिक फिल्म है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है। इसे आप सोनी लिव पर देख सकते हैं।

4/7अनुराग कश्यप की फिल्म ब्लैक फ्राइडे भी इस लिस्ट का हिस्सा है। यह फिल्म 1993 के मुंबई बम धमाकों और उसके बाद की पुलिस जांच पर आधारित फिल्म है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.4 है। फिल्म को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।

5/7साल 2002 में आई फिल्म डी कंपनी एक डॉक्यूड्रामा फिल्म है जो दाऊद इब्राहिम कास्कर की गैंग के उदय की कहानी बताती है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 4.3 है।

6/72007 में आई क्राइम थ्रिलर फिल्म शूटआउट एट लोखंडवाला 1991 में मुंबई के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में हुए गोलीबारी की घटना पर आधारित है। ये शूटआउट मुंबई पुलिस और गैंगस्टर्स के बीच कुख्यात गैंगस्टर माया डोलास को पकड़ने के लिअ हुआ था। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.1 है। इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

7/72010 में आई वन्स अपॉन ए टाईम इन मुंबई अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर हाजी मस्तान और दाऊद इब्राहिम के जीवन पर आधारित फिल्म थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है। फिल्म को आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।
