
नीरज पांडे एक शानदार फिल्ममेकर हैं। इन दिनों वो अपनी अपकमिंग फिल्म घूसखोर पंडत को लेकर विवादों में फंसे हैं। सोशल मीडिया से इस फिल्म का टीजर हटा दिया गया है। वहीं, कुछ लोग फिल्म की रिलीज पर रोक की मांग कर रहे हैं। इस बवाल के बीच हम आपको नीरज पांडे के डायरेक्शन में बनी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल और आईएमडीबी रेटिंग बता रहे हैं।

2/6लिस्ट में सबसे पहले एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी है। फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। ये नीरज पांडे के डायरेक्शन में बनी उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। फिल्म ने भारत में 119.09 करोड़ (नेट ग्रॉस) की कमाई की थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8 है।

3/6लिस्ट में दूसरे नंबर पर साल 2015 में आई फिल्म बेबी है। फिल्म में अक्षय कुमार और तापसी पन्नू अहम किरदार निभाते नजर आए थे। फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस एवरेज थी। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 81 करोड़ 83 लाख 50 हजार की कमाई की थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.9 है।

4/6लिस्ट में तीसरे नंबर पर अक्षय कुमार, अनुपम खेर और मनोज बाजपेयी की फिल्म स्पेशल 26 है। फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर सेमी हिट थी। फिल्म ने भारत में 65.47 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8 है।

5/6लिस्ट में चौथे नंबर पर मनोज बाजपेयी की फिल्म अय्यारी है। फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस डिजास्टर थी। फिल्म ने भारत में 17.51 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.3 है।

6/6लिस्ट में 5वें नंबर पर नसीरुद्दीन शाह, अनुपम खेर और जिम्मी शेरगिल की फिल्म अ वेडनेसडे है। फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने भारत में 11.72 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस हिट थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.1 है।
