1/7रणवीर सिंह की धुरंधर एक भारतीय स्पाई एजेंट फिल्म है। धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अगर आपको ये फिल्म पसंद आई है तो हम आपको बॉलीवुड की कुछ बेहतरीन इंडियन स्पाई फिल्मों के नाम बता रहे हैं।

लिस्ट में सबसे पहले आलिया भट्ट की फिल्म राजी है। यह फिल्म सच्ची कहानी से प्रेरित है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.7 है। आईएमडीबी की मानें तो फिल्म को 27 अवॉर्ड्स मिले थे।

लिस्ट में दूसरे नंबर पर फिल्म आईबी 71 है। यह फिल्म भी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.1 है।

लिस्ट में तीसरे नंबर पर सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म मिशन मजनू है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.9 है। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। फिल्म को 4 अवॉर्ड्स मिले हैं।

लिस्ट में चौथे नंबर पर जॉन अब्राहम की फिल्म रोमियो अकबल वॉल्टर है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.7 है। यह फिल्म सच्ची कहानी पर आधारित है।

लिस्ट में 5वें नंबर पर अक्षय कुमार की फिल्म बेलबॉटम है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.1 है। फिल्म 2 अवॉर्ड्स मिले हैं। फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

लिस्ट में छठे नंबर पर कटरीना कैफ और सैफ अली खान की फिल्म फैंटम है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6 है।
