अमरीश पुरी संग काम करते वक्त कांप गई थीं अमीषा पटेल, बोलीं- उन्होंने मेरे लिए…

अमीषा पटेल ने गदर फिल्म में सकीना के किरदार से सबका बहुत दिल जीता है। अब अमीषा ने बताया कि कैसे अमरीश पुरी के साथ काम करते वक्त वह कांप गई थीं।

Sushmeeta SemwalJun 24, 2026 12:06 am IST
1/8

अमीषा पटेल गदर

अमीषा पटेल की सक्सेसफुल फिल्मों में से एक है गदर जिसको हाल ही में 25 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म में अमीषा का सकीना का किरदार था जिसे काफी पसंद किया गया था। अब अमीषा ने बताया कि कैसे इस फिल्म में अमरीश पुरी के साथ काम करते वक्त वह कांप गई थीं।

2/8

अमरीश काफी मजाक करते थे

इंडिया टुडे से बात करते हुए अमीषा ने कहा, 'मैं अमरीश पुरी जी को काफी मिस करती हूं। जो सबसे डरावना पार्ट था वो उनकी वजह से नहीं- वह तो डॉल की तरह थे। वह काफी मस्ती मजाक करते थे और उनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी काफी अच्छा था। ऐसा कुछ जो आप मोगैम्बो और अशरफ अली से एक्सपेक्ट नहीं कर सकते।'

3/8

पहला सीन था अमरीश के साथ

अमीषा ने गदर से पहले सिर्फ एक ही फिल्म की थी और जिस दिन वह पहले दिन सेट पर आई थीं उनका ओपनिंग सीन अमरीश पुरी के साथ था वो पोस्टर इंटरवल में जो दोनों का इमोशनल सीन होता है।

4/8

कांप गई थीं अमीषा

फिल्म शूट करते वक्त वह कितना नर्वस थीं इस पर अमीषा ने कहा था, 'वो सीन मेरा पहला सीन था गदर का और वो भी अमरीश जी के साथ। मैं कांप रही थ। लेकिन उनके साथ काम करके काफी मजा आया। उन्होंने मेरे लिए काफी चीजें आसान कर दी थी। उन्होंने कभी मुझे ऐसा महसूस नहीं होने दिया कि वह इतने पॉपुलर और दिग्गज एक्टर हैं और मैं कोई पागल न्यूकमर सी। उस वक्त तक कोई कहो ना प्यार है के बारे में नहीं जानता था क्योंकि तब फिल्म प्रोडक्शन स्टेज पर थी।'

5/8

लोगों ने दी थी सलाह मत करो गदर

बता दें कि इससे पहले अमीषा ने बताया था कि कैसे इस फिल्म को ना करने की लोगों ने उन्हें सलाह दी थी। वह बोली थीं कि लोग बोलते थे कि यह फिल्म मत करो क्योंकि इसमें सनी देओल मेरे साथ थे और उनकी उम्र मुझसे काफी बड़ी थी। लेकिन फिल्म के हिसाब से वो एज गैप बिल्कुल सही था क्योंकि फिल्म में दिखाया गया है कि एक काम करने वाले आदमी को कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ने वाली लड़की से प्यार हो जाता है।

6/8

कैसी थी गदर

गदर के बारे में बता दें कि यह मूवी 1947 पार्टिशन ऑफ इंडिया के दौरान पर बनी थी। इसमें तारा सिंह एक सिख ट्रक ड्राइवर की स्टोरी दिखाई गई थी जिसे मुस्लिम महिला से प्यार हो जाता है। लेकिन तभी उनकी जिंदगी में ऐसे मोड़ आ जाते हैं कि दोनों पति-पत्नी तो बन जाते हैं, लेकिन फिर आगे कई मुश्किलें भी होती हैं। तारा फिर अपनी पत्नी और बेटे को पाकिस्तान से लाने के लिए लड़ जाता है।

7/8

गदर 2 भी आई थी

बता दें कि इस फिल्म का दूसरा पार्ट गदर 2 साल 2023 में रिलीज हुआ था। गदर 2 में सनी देओल ने एक बार फिर तारा सिंह, अमीषा ने सकीना और उत्कर्ष शर्मा ने चरणजीत सिंह यानी तारा और सकीरा के बेटे का किरदार निभाया था। यह फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में से एक थी।

8/8

अमीषा की लास्ट फिल्म

अमीषा लास्ट फिल्म तौबा तेरा जलवा में नजर आई थीं। यह फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी। फिल्म हालांकि फ्लॉप हुई थी।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनअमरीश पुरी संग काम करते वक्त कांप गई थीं अमीषा पटेल, बोलीं- उन्होंने मेरे लिए…