
हाल में प्राइम वीडियो पर एक शानदार कॉमेडी ड्रामा फिल्म मेंशन हाउस मल्लेश रिलीज हुई है। पहले तेलुगू सिनेमा पर इस फिल्म कमाल किया और अब OTT ऑडियंस को एंटरटेन कर रही है।

2/7फिल्म मेंशन हाउस मल्लेश की कहानी एक्टर श्रीनाथ मंगती लीड मल्लेश के किरदार में नजर आए हैं जो एक शराबी है।मल्लेश की जिंदगी अजीबोगरीब घटनाओं से भरी होती है।

3/7मल्लेश की जिंदगी में आने वाले ये छोटे ट्विस्ट ही कहानी को और ज्यादा मजेदार बनाते हैं। पहला हाफ कॉमेडी से भरा हुआ है। लेकिन दूसरे हाफ की शुरुआत होते ही कहानी में तगड़ा ट्विस्ट आता है।

4/7मल्लेश की ज्योति नाम की लड़की से शादी हो जाती है। शादी की पहली रात यानी सुहागरात को कुछ ऐसा होता है कि उसकी निजी जिंदगी पब्लिक बन जाती है।

5/7मल्लेश को लगता है कि सोसाइटी में उसकी छवि खराब हो रही है। उसे गलत समझा रहा है। इसलिए वो अपने साले के साथ एक डील कर लेता है और अपनी छवि सुधारने की कोशिश में लग जाता है। उसका साला केशव मल्लेश की जमीन पर कब्ज़ा कर लेता है।

6/7कहानी में मल्लेश का अलग स्ट्रगल दिखाया जाता है। उसे अपनी छवि भी सुधारनी है, केशव से जमीन लेनी है और अपनी शादी भी बचानी है। फिल्म में कई ट्विस्ट और टर्न दिखाए गए हैं जो ऑडियंस को सीट से बांधे रखते हैं।

7/7मेंशन हाउस मल्लेश का डायरेक्शन बाला सतीश ने किया है। एक्टर्स ने शानदार काम किया है। कॉमिक टाइमिंग जबरदस्त है। इसलिए इस फिल्म को IMDB पर 8।2 की रेटिंग मिली है।
