प्राइम वीडियो की 8.1 रेटिंग वाली वो फिल्म, जिसे लोग कर रहे हैं एक-दूसरे को रीकमंड, आपने देखी?

अमेजन प्राइम वीडियो पर एक ऐसी फिल्म है जिसे 87वें एकेडमी अवॉर्ड्स में 'बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म' की कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था। हालांकि, ये फिल्म ऑस्कर जीत नहीं पाई थी, लेकिन इसने दुनिया भर के क्रिटिक्स का दिल जरूर जीता था।

Vartika TolaniMay 20, 2026 11:10 am IST
1/8

डार्क कॉमेडी फिल्म

अमेजन प्राइम वीडियो पर साल 2014 में एक फिल्म आई थी। इस फिल्म की अचानक सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी है। इस फिल्म को कल्ट माना जा रहा है। इतना ही नहीं, लोग एक दूसरे को चैलेंज दे रहे हैं कि वे इस फिल्म का शुरू का 10 मिनट देख लें और अगर वे इम्प्रेस नहीं हुए तो वो कुछ भी करने के लिए तैयार हैं।

2/8

फिल्म का नाम

अमेजन प्राइम वीडियो की इस फिल्म का नाम 'वाइल्ड टेल्स' (Wild Tales) है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.1 है और ये फिल्म ऑस्कर के लिए नॉमिनेट भी हुई थी।

3/8

कैसी है इसकी कहानी?

ये कोई एक लंबी फिल्म नहीं है, बल्कि 6 अलग-अलग छोटी कहानियों का कलेक्शन है। इन सभी कहानियों में एक ही चीज कॉमन है, एक आम इंसान सिस्टम या हालात से तंग आकर अपना मानसिक संतुलन खो बैठता है और जानवर बन जाता है।

4/8

भारतीय दर्शकों को क्यों आ रही है इतनी पसंद?

फिल्म में दिखाए गए मुद्दे जैसे भ्रष्ट सरकारी सिस्टम, सड़क पर होने वाली लड़ाई और धोखेबाज पार्टनर आदि से हर भारतीय तुरंत कनेक्ट कर पा रहा है। यह फिल्म हमारी रोजमर्रा की कुंठा को पर्दे पर दिखाती है।

5/8

'रोड रेज' वाली कहानी इंटरनेट पर सबसे ज्यादा वायरल

फिल्म की एक कहानी दो ड्राइवरों के बीच हाइवे पर हुई लड़ाई के बारे में है। एक रईस आदमी और एक लोकल ड्राइवर के बीच का यह झगड़ा इस हद तक हिंसक और फनी हो जाता है कि इसके क्लिप्स भारतीय सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा शेयर किए जा रहे हैं।

6/8

हंसें या रोएं? डार्क ह्यूमर का अल्टीमेट डोज

इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी इसका 'डार्क ह्यूमर' है। इसमें जो सिचुएशंस दिखाई गई हैं वो बेहद सीरियस और दर्दनाक हैं, लेकिन डायरेक्टर ने उन्हें इस तरह से पेश किया है कि दर्शक डरने के साथ-साथ हंसने पर भी मजबूर हो जाते हैं।

7/8

कान्स फिल्म फेस्टिवल में 10 मिनट का 'स्टैंडिंग ओवेशन'

जब 2014 में 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' में इसका प्रीमियर हुआ था, तब फिल्म खत्म होने के बाद वहां मौजूद दुनिया भर के सिनेमा दिग्गजों ने खड़े होकर लगातार 10 मिनट तक तालियां बजाई थीं।

8/8

फिल्म का बजट कम, कमाई छप्परफाड़

यह अर्जेंटीना के इतिहास की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक है। महज 3.3 मिलियन डॉलर (करीब 25-27 करोड़ रुपये) के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 31 मिलियन डॉलर (करीब 250+ करोड़ रुपये) से ज्यादा की कमाई की थी।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनप्राइम वीडियो की 8.1 रेटिंग वाली वो फिल्म, जिसे लोग कर रहे हैं एक-दूसरे को रीकमंड, आपने देखी?