Amazon Prime Release: जबरदस्त फिल्में-सीरीज होंगी अमेजन पर रिलीज, देखें लिस्ट

अमेजन प्राइम पर इस साल यानी साल 2026 में कई फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। आप भी देखें इनकी लिस्ट और बनाएं इन्हें देखने का प्लान।

Sushmeeta SemwalJan 04, 2026 01:14 pm IST
1/8

अमेजन प्राइम रिलीज

अमेजन प्राइम पर इस साल कई फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं जिसके लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं।

2/8

फिल्में और सीरीज

इस लिस्ट में कई सीरीज और बॉलीवुड फिल्में हैं जिनमें से कुछ के दूसरे और 5वें सीजन भी आ रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि सभी अलग-अलग जोनर की हैं। कोई कॉमेडी, कोई एक्शन तो कोई क्राइम थ्रिलर पर है।

3/8

द रिवोल्यूशनरीज

भुवन बाम, प्रतिभा रांटा और रोहित सराफ की वेब सीरीज द रिवोल्यूशनरीज इसी साल अमेजॉन प्राइम पर रिलीज होगी।

4/8

पंचायत 5

अमेजॉन प्राइम की सीरीज पंचायत का 5वां सीजन आ रहा है। इस साल शो के 5वें सीजन का सबको काफी से इंतजार है। इसमें जीतेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सांविका लीड रोल में हैं।

5/8

द नाइट मैनेजर

हॉलीवुड सीरीज द नाइट मैनेजर 11 जनवरी 2026 को अमेजॉन प्राइम पर स्ट्रीम होगी। इसका बॉलीवुड में भी रीमेक है जिसमें आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर अहम किरदार में हैं।

6/8

फर्जी 2

शाहिद कपूर ओटीटी पर सीरीज फर्जी के दूसरे पार्ट के साथ वापसी कर रहे हैं। इसके दूसरे पार्ट को आप अमेजॉन प्राइम पर देख सकते हैं।

7/8

राख

अली फजल की वेब सीरीज राख भी इसी साल अमेजॉन प्राइम पर स्ट्रीम होगी। हालांकि अभी इसकी डेट की अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

8/8

120 बहादुर

फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर थिएटर पर 21 नवंबर 2025 को रिलीज हुई थी और अब यह मूवी ओटीटी पर अमेजॉन प्राइम पर 16 जनवरी को रिलीज होगी।

Hindi NewsफोटोमनोरंजनAmazon Prime Release: जबरदस्त फिल्में-सीरीज होंगी अमेजन पर रिलीज, देखें लिस्ट
;;;