अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। मूवी ने पहले ही दिन बंपर कमाई कर ली है, जिसके बाद कई रिकॉर्ड्स टूट सकते हैं। अब आपको बताते हैं पुष्पा 2 से पहले की अल्लू की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में।
साल 2021 में आई अल्लू अर्जुन की पुष्पा-1 ने तहलका मचा दिया था। यह फिलम उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई। 200 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने वर्ल्डवाइड 365 करोड़ की कमाई की थी। वर्ल्डवाइड शेयर 185 करोड़ का रहा, जबकि प्री रिलीज में 142 करोड़ कमा लिए थे।
अल्लू अर्जुन की यह एक्शन/कॉमेडी फिल्म थी, जोकि 2020 में रिलीज हुई। 85 करोड़ में बनी यह फिल्म वर्ल्डवाइड 260 करोड़ कमा गई थी। तेलुगू इंडस्ट्री में फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। इसमें अल्लू के अलावा पूजा हेगड़े और तब्बू भी थीं।
यह फिल्म भी अल्लू की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में है। इसमें रकुल प्रीत सिंह समेत कई और स्टार्स भी थे। इसे सिर्फ 50 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसकी वर्ल्डवाइड कमाई 126 करोड़ हुई थी। फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी।
इस फिल्म में भी अल्लू अर्जुन के साथ पूजा हेगड़े थीं। 2017 में आई इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 119 करोड़ की कमाई कर ली थी। इसका बजट 75 करोड़ था। इसे डायरेक्टर हरीश शंकर ने डायरेक्ट किया था।
अल्लू की यह फिल्म दस साल पहले यानी कि 2014 में रिलीज हुई थी। इसमें उनके अलावा श्रुति हसन, रवि किशन, प्रकाश राज आदि थे। फिल्म महज 35 करोड़ में बनी थी, लेकिन जस्ट डबल कमाई की। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 103 करोड़ की कमाई कर ली थी।
यह तेलुगु फिल्म एक्शन फिल्म थी, जिसे वक्कंथम वामसी ने डायरेक्ट किया। फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा अर्जुन सरजा, आर शरतकुमार जैसे एक्टर थे। 70 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म वर्ल्डवाइड 93 करोड़ रुपये कमा ले गई थी। हालांकि, इसने बहुत ज्यादा कमाई तो नहीं की, लेकिन अपना खर्चा जरूर निकाल लिया।
अल्लू की यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई, जोकि एक अबव एवरेज मूवी थी। इसका बजट 50 करोड़ था और इसने वर्ल्डवाइड 91 करोड़ की कमाई कर ली। प्री रिलीज बिजनेस 54 करोड़ का था।