आलिया से सलमान तक, ये थे सेलेब्स के पहले इंस्टाग्राम पोस्ट; अनुष्का शर्मा का पोस्ट देख लग जाएगा झटका

सेलेब्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम एक ऐसा ऐप है जिसमें कई सेलेब्स हैं। लेकिन क्या आप देखना चाहेंगे उनके पहले इंस्टाग्राम पोस्ट किया थे।

Sushmeeta SemwalApr 17, 2026 05:01 am IST
1/9

बॉलीवुड सेलेब्स

बॉलीवुड सेलेब्स के इंस्टाग्राम पोस्ट काफी चर्चा में रहते हैं। लेकिन क्या आप जानना चाहेंगे कि आपके फेवरेट सेलेब्स का पहला इंस्टाग्राम पोस्ट क्या था।

2/9

शाहरुख खान

शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम पर पहला पोस्ट अपनी फोटो के साथ शेयर किया था। फोटो शेयर कर शाहरुख ने लिखा था, पहली बार इंस्टाग्राम यूज कर रहा हूं।

3/9

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी, फैमिली और फ्रेंड्स के साथ फोटोज या वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हालांकि आलिया का पहला इंस्टाग्राम पोस्ट साल 2012 का 28 नवंबर का है। आलिया ने अपने पहले पोस्ट में अपनी चार्कोल पेन्टिंग शेयर की थी। आलिया ने फोटो शेयर कर लिखा था, मूडी, फ्लोटी, फायर और डिजायर।

4/9

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा का तो पहला इंस्टाग्राम पोस्ट जो था वो देखकर तो आप भी हैरान हो जाएंगे। अनुष्का ने पहले पोस्ट में अपने पैरों की फोटो शेयर की थी। फोटो को शेयर कर अनुष्का ने लिखा था, फर्स्ट स्टेप्स।

5/9

सलमान खान

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर पहली फोटो अर्पिता और आयुष शर्मा की शादी की फोटो शेयर की थी। इस फोटो को शेयर कर उन्होंने लिखा था शादी की कुछ तस्वीरें।

6/9

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने वहीं अपने पहले पोस्ट में एक पेपर के साथ फोटो शेयर की थी जिसमें लिखा था फेसबुक पर 6 मिलियन्स और काउंटिंग जारी है।

7/9

आमिर खान

आमिर खान ने इंस्टाग्राम पर पहली फोटो अपनी लाइफ की स्पेशल वुमन की फोटो शेयर की थी। उन्होंने अपनी मां की फोटो शेयर की थी।

8/9

कटरीना कैफ

कटरीना कैफ ने बड़ी ही क्यूट एंट्री मारी थी इंस्टाग्राम पर। कटरीना ने बीच के पास अपनी फोटो शेयर की थी लिखा था, 'नई शुरुआत...अपनी हैप्पी प्लेस से आ रही हूं। हैल्लो इंस्टाग्राम।'

9/9

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी प्यारी हंसते हुए फोटो शेयर की थी पहले इंस्टाग्राम पोस्ट पर। इस फोटो को शेयर कर उन्होंने लिखा था यहां आकर खुश हुई।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनआलिया से सलमान तक, ये थे सेलेब्स के पहले इंस्टाग्राम पोस्ट; अनुष्का शर्मा का पोस्ट देख लग जाएगा झटका