‘अल्फा’ का इंताजर कर रहे फैंस के लिए गुड न्यूज! तय डेट से पहले रिलीज होगी आलिया की फिल्म

Alpha Release Date: आलिया भट्ट की अल्फा का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है। फिल्म पहले तय की गई रिलीज डेट से जल्दी रिलीज होगी। फिल्म की नई रिलीज डेट 3 जुलाई तय की गई है। 

Harshita PandeyMay 29, 2026 10:03 pm IST
1/9

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट की अल्फा इस साल की बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। ये यश राज फिल्म्स की पहली महिला प्रधान स्पाई थ्रिलर फिल्म होगी।

2/9

अल्फा की रिलीज डेट हुई प्रीपोन

अल्फा का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक खुशखबरी है। इस फिल्म की रिलीज डेट को बदल दिया गया है। फिल्म पहले तय की गई रिलीज डेट से एक हफ्ते जल्दी रिलीज होगी।

3/9

कब रिलीज होगी फिल्म?

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पहले अल्फा 10 जुलाई को रिलीज होने वाली थी। पर अब ये फिल्म 3 जुलाई, 2026 को रिलीज होगी।

4/9

17 जुलाई को रिलीज होगी धमाल 4

फिल्म से जुड़े सूत्रों ने मीडिया पोर्टल को बताया कि क्योंकि धमाल 4 की रिलीज डेट को आगे बढ़ाकर 17 जुलाई कर दिया गया है, तो जुलाई 3 के आसपास कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं होगी, इसलिए प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा को लगता है कि 3 जुलाई फिल्म को रिलीज करने का सबसे सही मौका है।

5/9

धमाल के साथ रिलीज होगी ये फिल्म

बता दें, धमाल 4 के साथ भारत में क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' भी 17 जुलाई को ही रिलीज होगी। इस तरह आलिया भट्ट की अल्फा के पास बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाने के लिए दो हफ्ते होंगे।

6/9

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

आलिया भट्ट की इस स्पाई थ्रिलर में आलिया भट्ट के साथ शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल नजर आएंगे।

7/9

अल्फा के डायरेक्टर 

यश राज फिल्म्स की स्पाई थ्रिलर फिल्म अल्फा के डायरेक्टर शिव रवैल हैं। शिव रवैल को नेटफ्लिक्स की सीरीज द रेलवेमैन को डायरेक्ट करने के लिए जाना जाता है।

8/9

आलिया और शरवरी

आलिया भट्ट और शरवरी अल्फा में दमदार एक्शन करती नजर आएंगी। ये भारत की पहली फीमेल स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म भी होगी।

9/9

वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स

बता दें, आलिया भट्ट की अल्फा वाईआरएफ (YRF) स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। इस यूनिवर्स की अन्य फिल्में हैं- 'टाइगर', 'वॉर' और 'पठान'।

Hindi Newsफोटोमनोरंजन‘अल्फा’ का इंताजर कर रहे फैंस के लिए गुड न्यूज! तय डेट से पहले रिलीज होगी आलिया की फिल्म