
पाकिस्तान में आज यानी 12 मार्च को आलिया भट्ट की साल 2018 में आई फिल्म टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है। ये फिल्म एक स्पाई थ्रिलर फिल्म थी।

2/7फिल्म जब भारत में रिलीज हुई थी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट भारतीय स्पाई की भूमिका में नजर आई थीं।

3/7अब आप यकीनन इस फिल्म का नाम पहचान गए होंगे। इस फिल्म का नाम है राजी। राजी में आलिया भट्ट के साथ विक्की कौशल नजर आए थे।

4/7आईएमडीबी के मुताबिक, राजी ने छोटे-बड़े मिलाकर कुल 25 अवॉर्ड्स जीते थे। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.7 है।

5/7www.netflix.com/tudum के मुताबिक, राजी पाकिस्तान की टॉप 10 की लिस्ट में तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है।

6/7boxofficeindia.com के मुताबिक, राजी का बजट 38 करोड़ था। वहीं, इस फिल्म ने भारत में 155.17 करोड़ (ग्रॉस) की कमाई की थी।

7/7राजी के अलावा पाकिस्तान में कई और बॉलीवुड फिल्में ट्रेंड कर रही हैं। इस लिस्ट में अक्यूस्ड, धुरंधर, पद्मावत, दम लगाके हइशा और तेरे इश्क में शामिल हैं।
