अक्षय कुमार इन 3 फिल्मों से करेंगे बॉक्स ऑफिस पर धमाका, विलेन बन मचाएंगे धमाल

Akshay Kumar Upcoming Movies: अक्षय कुमार की तीन मोस्ट अवेटेड फिल्मों के बारे में बताते हैं। इन तीनों फिल्मों में एक बात कॉमन है, अक्षय कुमार का विलेन बनना।

Vartika TolaniMay 08, 2026 11:28 am IST
1/7

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में

बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार कई सारी फ्लॉप देने के बाद अब अपने करियर को वापस ट्रैक पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। साल 2026 और 2027 में वे न केवल कॉमेडी और एक्शन फिल्मों में वापसी कर रहे हैं, बल्कि अपनी विलेन वाली छवि से दर्शकों को चौंकाने भी वाले हैं।

2/7

हैवान (2026)

अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी 'हेरा फेरी' और 'भूल भुलैया' जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती है। 2026 में उनकी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' आई। वहीं अब 'हैवान' आने वाली है। इस फिल्म में अक्षय एक खतरनाक विलेन की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि उनके सामने सैफ अली खान हीरो के रूप में दिखाई देंगे।

3/7

स्त्री 3 (2027)

'स्त्री 2' के पोस्ट-क्रेडिट सीन में अक्षय कुमार की एक झलक ने तहलका मचा दिया था। 'स्त्री 3' में वे मुख्य विलेन के रूप में नजर आएंगे। फिल्म के निर्माता दिनेश विजन ने उन्हें इस हॉरर यूनिवर्स का 'थानोस' बताया है, जो सरकटा के वंश का आखिरी जीवित सदस्य है। बता दें, 'स्त्री 3' अगले साल 13 अगस्त के दिन आएगी।

4/7

गोलमाल 5 (2027)

रोहित शेट्टी की सुपरहिट फ्रैंचाइजी 'गोलमाल 5' में अक्षय कुमार की एंट्री ने फैंस को एक्साइट कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, वे इस फिल्म में मुख्य विलेन होंगे। फिल्म में अजय देवगन और अक्षय कुमार के बीच एक 'टॉम एंड जेरी' जैसा मजेदार मुकाबला देखने को मिलेगा।

5/7

इन फिल्मों की रिलीज डेट

लंबे समय तक 'हीरो' की इमेज में रहने के बाद, अक्षय अब 'एंटी-हीरो' और 'ग्रे' किरदारों की ओर रुख कर रहे हैं। जहां उनकी 'हैवान' इस साल अगस्त में रिलीज हो सकती है। वहीं 'स्त्री 3' और 'गोलमाल 5' के साल 2027 के बड़े त्योहारों या छुट्टियों के दौरान रिलीज करने की योजना बनाई गई है।

6/7

पुराने साथियों के साथ नया मुकाबला

दिलचस्प बात ये है कि इन तीनों फिल्मों में वे अपने पुराने साथियों के साथ नजर आएंगे। 'हैवान' में सैफ अली खान, 'गोलमाल 5' में अजय देवगन और 'स्त्री 3' में मैडॉक यूनिवर्स की पूरी टीम।

7/7

बॉक्स ऑफिस पर बड़ा दांव

ये तीनों फिल्में बड़ी फ्रैंचाइजी या बड़े निर्देशकों से जुड़ी हैं। अक्षय कुमार का विलेन बनना न केवल कहानी में नयापन लाएगा, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ी कमाई की उम्मीद भी जगाता है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनअक्षय कुमार इन 3 फिल्मों से करेंगे बॉक्स ऑफिस पर धमाका, विलेन बन मचाएंगे धमाल