क्या आपने देखी है अक्षय कुमार की ये साइको किलर फिल्म? 8.3 रेटिंग वाली साउथ मूवी का है रीमेक

अगर आप साइको थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं तो हम आपको अक्षय कुमार की एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसे आप अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। ये फिल्म साउथ की बेहतरीन फिल्म का आधिकारिक रीमेक है। 

Harshita PandeyAug 23, 2026 07:46 pm IST
1/8

क्या आपने देखी अक्षय कुमार की साइको किलर फिल्म

अगर आप साइको किलर फिल्मों के शौकीन हैं तो हम आपको अक्षय कुमार की एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं जो साउथ की एक शानदार फिल्म का रीमेक है।

2/8

अक्षय ने निभाया है पुलिसवाले का किरदार

इस फिल्म में अक्षय कुमार ने एक पुलिस अफसर का किरदार निभाया है जिसे लोग अच्छा पुलिसवाला नहीं समझते हैं, लेकिन उनके सामने एक ऐसा केस आता है जो ये साबित कर देता है कि वो एक शानदार पुलिसवाले हैं।

3/8

किस फिल्म का है रीमेक?

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम है कठपुतली। ये फिल्म साल 2018 में आई रत्सासन का रीमेक है। रत्सासन की आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है।

4/8

कितनी है कठपुतली की आईएमडीबी रेटिंग?

कठपुतली साउथ फिल्म रत्सासन का रीमेक है, लेकिन कठपुतली की आईएमडीबी रेटिंग 5.6 है। इस फिल्म को सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिव्यूज मिले थे।

5/8

सीरियल किलर की कहानी

कठपुतली की कहानी एक ऐसे सीरियल किलर के इर्द-गिर्द घूमती है जो स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों को अपना निशाना बनाता है। सस्पेंस और थ्रिल का अच्छा कॉम्बो है अक्षय कुमार की ये फिल्म।

6/8

अक्षय के साथ नजर आई थीं रकुलप्रीत

इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रकुलप्रीत नजर आई थीं। ये पहली बार था जब रकुलप्रीत और अक्षय पर्दे पर पहली बार साथ नजर आए थे।

7/8

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

रकुलप्रीत और अक्षय के अलावा इस फिल्म में सरगुन मेहता, चंद्रचूर सिंह, सेहर भौमिक और हर्षिता भट्ट जैसे कलाकार नजर आए थे।

8/8

2022 में रिलीज हुई थी फिल्म

कठपुतली 2 घंटे 14 मिनट लंबी फिल्म है। इस फिल्म को रणजीत तिवारी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 2 सितंबर, 2022 को रिलीज हुई थी।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनक्या आपने देखी है अक्षय कुमार की ये साइको किलर फिल्म? 8.3 रेटिंग वाली साउथ मूवी का है रीमेक