Hindi News फोटो मनोरंजनB'Day Spl: प्रियंका चोपड़ा से लेकर रेखा तक, इन 5 हॉट हसीनाओं से जुड़ा अक्षय कुमार का नाम

B'Day Spl: प्रियंका चोपड़ा से लेकर रेखा तक, इन 5 हॉट हसीनाओं से जुड़ा अक्षय कुमार का नाम

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय 9 सितंबर को अपना 51वां बर्थडे मनाने जा रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री में सुपरस्टार का दर्जा रखने वाले अक्षय कुमार आज पत्नी ट्विंकल खन्ना और अपने दो बच्चों के साथ...

Nisha
B'Day Spl: प्रियंका चोपड़ा से लेकर रेखा तक, इन 5 हॉट हसीनाओं से जुड़ा अक्षय कुमार का नाम1/6

akshay kumar affairs

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय 9 सितंबर को अपना 51वां बर्थडे मनाने जा रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री में सुपरस्टार का दर्जा रखने वाले अक्षय कुमार आज पत्नी ट्विंकल खन्ना और अपने दो बच्चों के साथ एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं। लेकिन एक दौर था जब अक्षय के कंट्रोवर्सियल लव अफेयर्स ने बॉलीवुड में खूब सुर्खियां बटोरी। कहा जाता है कि वो एक साथ तीन-तीन लड़कियों से रोमांस किया करते थे। यहां तक की शादी के बाद भी अक्षय का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से जुड़ा। आइए जानते हैं अक्षय के कुछ फेमस लिंक अप्स के बारे में...

B'Day Spl: प्रियंका चोपड़ा से लेकर रेखा तक, इन 5 हॉट हसीनाओं से जुड़ा अक्षय कुमार का नाम2/6

akshay kumar affairs

अक्षय कुमार-पूजा बत्रा... एक्स मॉडल और एक्ट्रेस पूजा बत्रा आज बॉलीवुड का हिस्सा नहीं है, लेकिन एक समय इनका नाम भी अक्षय कुमार से जुड़ चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्मों में आने से पहले ही पूजा बत्रा और अक्षय कुमार की सगाई हो चुकी थी। उस समय पूजा बत्रा मॉडलिंग में अपना करियर बना रही थी। लेकिन इस दौर में पूजा सफल मॉडल थीं और अक्षय के मुकाबले ज्यादा पॉपुलर थी। इसी वजह से कुछ पार्टियों में अक्षय को पूजा के कारण एंट्री भी मिल जाती थी। लेकिन जैसे ही अक्षय को बॉलीवुड में सक्सेस मिली उन्होंने पूजा से रिश्ता खत्म कर लिया।

B'Day Spl: प्रियंका चोपड़ा से लेकर रेखा तक, इन 5 हॉट हसीनाओं से जुड़ा अक्षय कुमार का नाम3/6

akshay kumar affairs

अक्षय कुमार-रवीना टंडन 90s में रवीना और अक्षय के लव अफेयर के किससे बहुत सुर्खियों में थे। इन दोनों के बिच प्यार फिल्म मोहरा की शूटिंग के दौरान हुआ था। ख़बरों के मुताबिक़ दोनों ही फिल्म की शूटिंग के खत्म होने का बाद शादी करने वाले थे। लेकिन आखिरी में दोनों का झगड़ा हुआ और दोनों अलग हो गए। कहा जाता है कि अक्षय के लिए रवीना सीरीयस थीं। वो उनके साथ शादी कर घर बसाना चाहती थीं, लेकिन अक्षय इसके लिए तैयार नहीं हुए। बस, उनके अलगाव का यही कारण बना।

संबंधित फोटो गैलरी

B'Day Spl: प्रियंका चोपड़ा से लेकर रेखा तक, इन 5 हॉट हसीनाओं से जुड़ा अक्षय कुमार का नाम4/6

akshay kumar affairs

अक्षय कुमार-शिल्पा शेट्टी... अक्षय और रवीना का ब्रेकअप होते ही रवीना की जगह शिल्पा शेट्टी ने ले ली। दोनों की नजदीकियों के चर्चे होने लगे और लगा कि शिल्पा ही मिसेज अक्षय कुमार बनेगी, लेकिन खिलाड़ी कुमार के तो इरादे ही कुछ और ही थे। शिल्पा के होते हुए भी वो ट्विंकल खन्ना से इश्क कर बैठे। एक तरफ शिल्पा और दूसरी ओर ट्विंकल। ये बात शिल्पा को चुभ गईं और वो अक्की से अलग हो गईं।

B'Day Spl: प्रियंका चोपड़ा से लेकर रेखा तक, इन 5 हॉट हसीनाओं से जुड़ा अक्षय कुमार का नाम5/6

akshay kumar affairs

अक्षय कुमार-रेखा... अक्षय और रेखा की मुलाकात फिल्म‘खिलाडियों के खिलाड़ी’की शूटिंग के दौरान हुई थी। कहा जाता है कि इस दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं। ये भी कहा जाता है कि अक्षय और रवीना के लिए रेखा ही जिम्मेदार थी। रेखा अक्षय कुमार से पूरे 13 साल बड़ी थी, जिस वजह से लोग इनके रिश्ते के बारे में चौंक गए थे। हालांकि, अक्षय और रेखा ने कभी इस रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा।

B'Day Spl: प्रियंका चोपड़ा से लेकर रेखा तक, इन 5 हॉट हसीनाओं से जुड़ा अक्षय कुमार का नाम6/6

akshay kumar affairs

अक्षय कुमार-प्रियंका चोपड़ा... शादी होने के बाद कुछ दिनों तक तो सब ठीक था, लेकिन जल्दी ही अक्षय का दिल प्रियंका चोपड़ा पर आ गया। कहा जाता है कि फिल्म अंदाज की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए। बाद में दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया। दोनों के अफेयर की खबरें ट्विंकल के कानों तक पहुंच गई और ट्विंकल ने ये अक्षय से ये साफ कर दिया कि वो अब कभी प्रियंका के साथ काम नहीं करेंगे। जिसके बाद ये जोड़ी कभी साथ नजर नहीं आई।

संबंधित फोटो गैलरी

अगली गैलरी

अन्य गैलरी×

10

अक्षय-आलिया से प्रियंका तक, क्या आपको पता हैं इन सिलेब्स के निकनेम

7

साड़ी में मोनालिसा ने लगाए जमकर ठुमके, दिल थामकर देखें ये फोटोज

7

अवनीत कौर का सादगी भरा अंदाज देख फैंस बोले - आज चांद जमीन पर...

7

डिनर नाइट पर पपराजी को देख सुहाना खान के चेहरे पर आई स्माइल

7

बॉस लेडी लुक में प्रियंका चोपड़ा ने बढ़ाई फैंस की हार्ट बीट,देखें Pics

क्या आप थिएटर / स्लाइड शो मोड को छोड़ना चाहते हो ?

थिएटर मोड सबसे ज्यादा लोगो द्वारा प्रयोग किया जाता है क्यूंकि इससे उन्हें एक बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है

छोड़ देंबने रहें

B'Day Spl: प्रियंका चोपड़ा से लेकर रेखा तक, इन 5 हॉट हसीनाओं से जुड़ा अक्षय कुमार का नाम

अगली गैलरीज