हैवान से पहले इन फिल्मों में काम कर चुके हैं अक्षय कुमार और सैफ अली खान, जानें क्या था उनका बॉक्स ऑफिस हाल

अक्षय कुमार और सैफ अली खान साथ में कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। बताते हैं उनकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल रहा है।

Sushmeeta SemwalJul 15, 2026 08:10 pm IST
1/8

अक्षय कुमार और सैफ अली खान

अक्षय कुमार और सैफ अली खान फिल्म लेकर आ रहे हैं हैवान। इस फिल्म को प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं। सैफ और अक्षय ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।

2/8

18 साल बाद साथ काम कर रहे

बता दें कि इस फिल्म के जरिए सैफ और अक्षय 18 साल बाद साथ काम करने वाले हैं। अब आपको बताते हैं इससे पहले रिलीज हुई उनकी फिल्मों का हाल।

3/8

टशन

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की साथ में जो लास्ट फिल्म थी वो थी टशन। यह फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी। फिल्म को विजय कृष्ण आचार्य ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में अक्षय और सैफ के साथ करीना कपूर भी थीं। फिल्म हालांकि चली नहीं थी। इस मूवी ने वर्ल्डवाइड 51.60 करोड़ कमाई की थी।

4/8

आरजू

1999 में आई थी फिल्म आरजू। इस फिल्म में सैफ अली खान, अक्षय कुमार और माधुरी दीक्षित लीड रोल में थे। आरजू फ्लॉप थी। इस फिल्म ने 11.76 करोड़ कमाए थे।

5/8

तू चोर मैं सिपाही

1998 में फिल्म आई थी तू चोर मैं सिपाही। इस फिल्म को गुड्डू धनोआ ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में अक्षय कुमार, सैफ अली खान, तब्बू, अनुपम खेर, अमरिश पुरी अहम किरदार में थे। फिल्म ने 10.78 करोड़ कमाए थे। यह फिल्म भी फ्लॉप थी।

6/8

कीमत

1998 में फिल्म आई थी कीमत। इस फिल्म में अक्षय कुमार, सैफ अली खान, रवीना टंडन और सोनाली बेंद्रे थे। फिल्म ने 5.18 करोड़ कमाए थे। यह फिल्म फ्लॉप थी।

7/8

ये दिल्लगी

1994 में आई थी फिल्म ये दिल्लगी। यह फिल्म हिट थी। इस फिल्म में अक्षय, सैफ अली खान के साथ काजोल थीं। फिल्म ने 10.8 से 15.5 करोड़ कमाए थे।

8/8

मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी

1994 में ही फिल्म आई थी मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी। यह फिल्म सुपरहिट थी। इस मूवी में अक्षय, सैफ के साथ शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन, कादर खान, मुकेश खन्ना, जॉनी लीवर थे। इस फिल्म ने13.84 करोड़ की कमाई की थी।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनहैवान से पहले इन फिल्मों में काम कर चुके हैं अक्षय कुमार और सैफ अली खान, जानें क्या था उनका बॉक्स ऑफिस हाल