अक्षरा सिंह से लेकर आम्रपाली दुबे तक, जानिए टॉप 7 भोजपुरी एक्ट्रेसेज की कितनी है फीस

भोजपुरी फिल्मों की टॉप नॉच एक्ट्रेस एक-एक फिल्म के लिए कितनी फीस चार्ज करती हैं उसके आंकड़े सुनकर आपके तोते उड़ जाएंगे। आम्रपाली दुबे से लेकर रानी चटर्जी तक इन एक्ट्रेस का फिल्म में होना उसके हिट होने की गारंटी होता है।

Puneet ParasharApr 27, 2026 10:36 am IST
1/8

सबसे मोटी फीस चार्ज करती हैं ये 7 भोजपुरी एक्ट्रेस

भोजपुरी सिनेमा में नाम कमाने और अपनी अलग पहचान बनाने के लिए एक्ट्रेसेज कड़ी मेहनत करती हैं लेकिन चुनिंदा ही ऐसी हैं जिन्होंने वो मुकाम पाया है। कुछ सीनियर एक्ट्रेस ऐसी हैं जो एक-एक फिल्म के लिए मोटी फीस चार्ज करती हैं। तो चलिए जानते हैं आज भोजपुरी सिनेमा की उन टॉप 7 एक्ट्रेसेज के बारे में जो सबसे मोटी फीस चार्ज करती हैं।

2/8

अक्षरा सिंह

लिस्ट में पहला नाम है सीनियर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का। भोजपुरी सिनेमा जगत में अक्षरा सिंह काफी लंबे वक्त से सक्रिया हैं और एक-एक फिल्म के लिए 30 से 40 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं।

3/8

आम्रपाली दुबे

भोजपुरी सिनेमा की रानी आम्रपाली दुबे को यूट्यूब क्वीन भी कहा जाता है। आम्रपाली दुबे एक-एक फिल्म के लिए 25 से 30 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं।

4/8

मोनालिसा

लिस्ट में तीसरा नाम मोनालिसा का है, जो भले ही भोजपुरी सिनेमा जगत में अब कम ही नजर आती हैं, लेकिन एक-एक फिल्म के लिए वह मोटी रकम चार्ज करती हैं। मोनालिसा फिल्मों के अलावा टीवी शोज भी करती हैं और वह अपने एक-एक प्रोजेक्ट के लिए 15 से 20 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं।

5/8

रानी चटर्जी

भोजपुरी सिनेमा की सबसे फिट एक्ट्रेस में रानी चटर्जी का नाम सबसे ऊपर आता है। वह ओटीटी पर भी काफी पॉपुलर हैं। रानी अपने एक प्रोजेक्ट के लिए 25 से 30 लाख रुपये तक फीस चार्ज करती हैं।

6/8

काजल राघवानी

खेसारी लाल यादव के साथ कई ब्लॉकबस्टर हिट फिल्में दे चुकीं काजल राघवानी अपनी एक फिल्म के लिए 20 से 25 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं। खेसारी के साथ काजल की सुपरहिट जोड़ी किसी फिल्म के हिट होने की गारंटी हो जाती है।

7/8

अंजना सिंह

अंजना सिंह को भोजपुरी सिनेमा की हॉट केक कहा जाता है और वह अपने करियर में 50 से ज्यादा फिल्में कर चुकी हैं। अंजना एक-एक फिल्म के लिए 10 से 15 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं।

8/8

पाखी हेगड़े

भले ही भोजपुरी सिनेमा जगत में पाखी अब उतनी एक्टिव नहीं हैं, लेकिन उनका चार्म अभी भी बरकरार है। पाखी अपनी एक-एक फिल्म के लिए 10 से 12 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनअक्षरा सिंह से लेकर आम्रपाली दुबे तक, जानिए टॉप 7 भोजपुरी एक्ट्रेसेज की कितनी है फीस