आकांक्षा रंजन और डायरेक्टर शरन शर्मा ने शादी के लिए इसलिए चुनी 11 जुलाई, परिवार-दोस्तों ने सजाई महफिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर और डायरेक्टर 1शरन शर्मा ने शादी कर ली है। दोनों ने शादी के दिन के लिए 11 जुलाई का दिन चुना। जानिए क्या है इस दिन की खासियत। दनों ने अपनी इस प्राइवेट सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की है जिसमें इन्हें एक दूसरे के साथ देखा जा सकता है। 

Usha ShrivasJul 12, 2026 06:36 am IST
1/7

आकांक्षा रंजन कपूर और शरन शर्मा की शादी की तस्वीरें-

आकांक्षा रंजन कपूर और डायरेक्टर शरन शर्मा की शादी की तस्वीरें।परिवार और खास दोस्तों के सामने की रजिस्टर मैरिज।

2/7

परिवार और दोस्त हुए शामिल

आकांक्षा और शरन ने अपने परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी की रस्मों को पूरा किया। कपल ने एक साधारण गेदरिंग में एक दूसरे को हस्बैंड और वाइफ स्वीकार किया।

3/7

11 जुलाई था खास

आकांक्षा और शरन ने अपनी शादी के लिए 11 जुलाई को चुना। ये दिन दोनों के लिए बेहद खास रहा है। चार साल पहले इसी दिन को दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था।

4/7

आकांक्षा का लुक

आकांक्षा ने अपनी शादी के लिए कोई भारी भरकम लहंगा नहीं बल्कि एक लाल और गोल्डन रंग की साड़ी का आप्शन चुना। उन्होंने अपने इस लुक को भारी ज्वेलरी, खुले बाल, बैंगल्स, मेहंदी, हथफूल से पूरा किया।

5/7

शरन का सिंपल लुक

वहीं शरन ने अपने लुक को सिंपल रखा और उन्होंने ऑफ वाइट कुर्ता पायजामा और उस पर हाफ कोटी पहनी। ये साधारण लुक पसंद किया गया।

6/7

आकांक्षा की फिल्में

आकांक्षा के करियर की बात करें तो एक्ट्रेस ने कुछेक फिल्मों में बतौर सपोर्टिंग एक्टर काम किया है। एक्ट्रेस को सनी देओल की फिल्म इक्का, आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा, डार्क कॉमेडी मोनिका ओह माय डार्लिंग और डेब्यू फिल्म गिल्टी में देखा गया है।

7/7

शरन शर्मा का करियर

शरन शर्मा ने जाह्नवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना और मिस्टर एंड मिसेज माही डायरेक्ट की थी। दोनों फिल्मों को पसंद किया गया लेकिन ये फिल्में कुछ कमाल नहीं कर पाई।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनआकांक्षा रंजन और डायरेक्टर शरन शर्मा ने शादी के लिए इसलिए चुनी 11 जुलाई, परिवार-दोस्तों ने सजाई महफिल