
कभी टीवी के बेहतरीन कपल माने जाने वाले गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के रिश्ते में दरार आ चुकी है। ये खुलासा उस वक्त हुआ जब गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा नेटफ्लिक्स शो लॉकअप में पहुंचीं थीं।

2/7लॉकअप के प्रीमियर के दिन ही आकांक्षा ने ये राज खोला था कि वो और गौरव पिछले 1 साल से अलग रह रहे हैं और दोनों लोग तलाक लेंगे। इस शो में इस खुलासे ने लोगों को हैरान किया था।

3/7हालांकि, इसी शो के दौरान आकांक्षा ने दूसरा खुलासा भी किया था। उन्होंने कहा था कि वो बायसेक्सुअल हैं। आकांक्षा का ये खुलासा और भी हैरान करने वाला था। अब आकांक्षा से पूछा गया- उनके इस खुलासे पर गौरव खन्ना के पेरेंट्स यानी उनके सास-ससुर का क्या रिएक्शन था?

4/7न्यूज एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में आकांक्षा ने कहा- मेरे सास ससुर ने कुछ नहीं कहा क्योंकि हम लोगों में बातचीत नहीं होती है। इसलिए उन्होंने मेरी बात पर कैसे रिएक्ट किया, मैं नहीं जानती।

5/7आकांक्षा ने आगे अपने पेरेंट्स के बारे में बात की। उन्होंने कहा- जहां तक मेरे पेरेंट्स के रिएक्शन की बात है, तो वो क्या ही कहेंगे। हमारे पेरेंट्स खुद के होते हैं। कौन सा पेरेंट अपने बच्चों को कुछ कहता है?

6/7हालांकि, आकांक्षा ने अपने तीसरे राज के बारे में बात करते हुए बताया था कि अगर उनका तीसरा सीक्रेट बाहर आता है तो गौरव और उन्हें बहुत ज्यादा टारगेट किया जा सकता है। आकांक्षा ने कहा कि उनका तीसरा सीक्रेट बहुत ही ज्यादा संवेदनशील है।

7/7बता दें, लॉकअप में गौरव खन्ना अपनी पत्नी आकांक्षा से मिलने पहुंचे थे। उस वक्त गौरव खन्ना ने आकांक्षा से कहा था कि उनके खुलासे की वजह से बाहर उनकी बैंड बजी पड़ी है। आंकाक्षा को गौरव की बातें पसंद नहीं आई थीं। इतना ही नहीं, एक एपिसोड में आकांक्षा ये भी कह रही थीं कि गौरव से अच्छा उनका कुत्ता आ जाता उनसे मिलने के लिए।
