1/6Ajay Devgn Upcoming Movies: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में अजय के साथ रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन लीड रोल में हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी ये मूवी शानदार कमाई कर रही है। तो चलिए जानते हैं अजय देवगन आने वाले वक्त में किन फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले हैं। देखें पूरी लिस्ट...

अजय देवगन की अपकमिंग मूवीज की लिस्ट में सबसे पहला नाम 'गोलमाल 5' का है। फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की 'गोलमाल 5' की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। इस सीरीज की सभी फिल्में काफी पसंद की गई। इसमें अरशद वारसी और कुणाल खेमू के साथ कॉमेडी का तड़का लगाएंगे।

लिस्ट में दूसरी फिल्म 'शैतान 2' का है। अजय देवगन और आर माधवन की 'शैतान' को दर्शकों ने काफी पसंद किया। ऐसे में हर किसी को इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार था। मेकर्स जल्द ही 'शैतान 2' लेकर आ रहे हैं।

फिल्म 'धमाल' के पार्ट 4 में भी अजय देवगन नजर आने वाले हैं। खबरों के अनुसार ये फिल्म साल 2026 में रिलीज हो सकती है।

अजय देवगन 'दृश्यम 3' का भी ऐलान हो चुका है। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट रिवील नहीं किया गया।

इस लिस्ट में अजय देवगन की फिल्म 'रेड' का भी नाम शामिल है। जिसके दो पार्ट आ चुके हैं और दोनों ही सुपरहिट रहे। अब मेकर्स जल्द ही पार्ट 3 के साथ लौटेंगे।
