फूल और कांटे और दिलवाले; आपको पता है अजय देवगन के सिवाय दोनों के चार्टबस्टर गानों में क्या कॉमन है?

90 के दशक का शायद ही कोई म्यूजिक लवर हो जिसे अजय देवगन की दिलवाले और फूल और कांटे के गाने ना पसंद हों। इन गानों में कुछ तो कॉमन था? क्या आप गेस कर पाएंगे

Kajal SharmaMay 21, 2026 02:58 pm IST
1/9

कौन सी फिल्म आपकी फेवरिट?

अजय देवगन की फिल्म फूल और कांटे और दिलवाले दोनों फिल्में सुपरहिट थीं। इन फिल्मों के गाने भी चार्टबस्टर थे। अगर 90 के दशक के लोगों से पूछा जाए कि किस फिल्म के गाने ज्यादा पसंद थे तो थोड़े सोच में पड़ जाएंगे। हालांकि लंबे समय तक चलने वाले गानों के मामले में दिलवाले जीत सकती है। प्रेमी, आशिक, आवारा... जो तुम्हें चाहे उसको सताना, इन गानों में क्या कॉमन है आपको पता है? जानते हैं फिल्मी गानों से जुड़ी इंट्रेस्टिंग बातें।

2/9

90s के दशक के चार्टबस्टर्स

90 का दशक सिनेप्रेमियों और म्यूजिक लवर्स के दिलों में अमिट छाप रखता है। उस दौर के गानों और फिल्मों का आज भी कोई मुकाबला नहीं। अजय देवगन ने उस सुनहरे दौर में लोगों के दिलों पर राज किया है। आज हम उनकी डेब्यू मूवी फूल और कांटे और दिलवाले की बात करेंगे।

3/9

अजय देवगन की डेब्यू फिल्म

फूल और कांटे 1991 में आई। उनका दो मोटरसाइकल पर खड़े होने वाला स्टंट आइकॉनिक बन गया है। इसके गाने जबरदस्त थे।

4/9

ये गाने हुए थे फेमस

प्रेमी आशिक आवारा... तुमसे मिलने को दिल करता है, धीरे-धीरे प्यार को बढ़ाएंगे, जिसे देख मेरा दिल धड़का। वो कैसेट और टेप रिकॉर्डर वाला समय था और दिलवाले के ऑडियो कैसेट्स खूब बिके।

5/9

आशिकों की फेवरिट दिलवाले

दिलवाले 1994 में आई थी। इस फिल्म में सुनील शेट्टी भी थे। एक्ट्रेस रवीना टंडन थीं। यह मूवी भी सुपरहिट थी।

6/9

दिलवाले के फेमस गाने

जीता था जिसके लिए, मौका मिलेगा तो हम बता देंगे, कितना हसीन चेहरा, जो तुम्हें चाहे, सातों जनम में तुझे... फिल्म के सारे गाने लवर्स और म्यूजिक लवर्स के दिलों में बसते हैं।

7/9

दोनों फिल्मों में क्या था कॉमन

अब इन दोनों में कई चीजें कॉमन थीं। सबसे पहले तो अजय देवगन इनके लीड एक्टर थे। जॉनर एक्शन, ड्रामा, रोमांस।

8/9

समीर ने लिखे थे गाने

गानों की बात करें तो दोनों फिल्मों के गाने समीर ने लिखे थे। समीर लोगों के दिल के इलाज की अचूक दवा रखते हैं। इसका असर उनके गानों में दिखता है।

9/9

संगीतकार भी कॉमन

दिलवाले और फूल और कांटे की गानों में संगीतकार भी कॉमन हैं। समीर के लिखे गानों को नदीम-श्रवण की जोड़ी ने म्यूजिक दिया था।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनफूल और कांटे और दिलवाले; आपको पता है अजय देवगन के सिवाय दोनों के चार्टबस्टर गानों में क्या कॉमन है?