भारत में इस दिन रिलीज हो रही डोरेमोन द मूवी, अजय देवगन की दृश्यम 3 से होगी टक्कर

Box Office Clash: डोरेमोन द मूवी की भारत में रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। बच्चों के फेवरेट कार्टून पर बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस क्लैश अजय देवगन की दृश्यम 3 से हो सकता है। 

Harshita PandeyJun 19, 2026 12:33 pm IST
Follow us on Google News
1/7

बड़े पर्दे पर आएगा डोरेमोन

भारत में लंबे वक्त से बच्चों का मनोरंजन करने वाला डोरेमोन कार्टून अब बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। जी हां, बच्चों के पसंदीदा कार्टून डोरेमोन को अब बच्चे सिनेमाघरों में देखने जा सकेंगे।

2/7

भारत में कब रिलीज हो रही फिल्म

डोरेमोन द मूवी: न्यू नोबिता एंड द कास्ल ऑफ द अंडरसी डेविल की भारत में रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। ये फिल्म भारत में 2 अक्टूबर को रिलीज की जाएगी।

3/7

तीन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

डोरेमोन द मूवी भारत में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज की जाएगी। ये पहला मौका होगा जब कार्टून डोरेमोन पर बनी फिल्म इतने बड़े पैमाने पर भारत में रिलीज होने जा रही है।

4/7

CORE में बनेगा डोरोमोन जोन

सिनेमाघरों में आने से पहले फैंस को डोरेमोन की पहली झलक मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में 20 और 21 जून को आयोजित होने वाले पॉप कल्चर फेस्टिवल 'CORE' में मिलेगी।

5/7

फिल्म का प्लॉट

डोरेमोन द मूवी में नोबिता और डोरेमोन अपने दोस्तों के साथ एक कभी ना भूलपाने वाले अंडरवॉटर एडवेंचर पर निकलेंगे। फिल्म की कहानी दोस्ती, साहस और समुद्र के नीचे छिपे राज के बारे में होगी।

6/7

दृश्यम 3 से होगी टक्कर

फिल्म की रिलीज डेट 2 अक्टूबर तय की गई है। इसका मतलब है कि डोरेमोन द मूवी की टक्कर अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म दृश्यम 3 से टक्कर हो सकती है।

7/7

दृश्यम का लास्ट पार्ट

अजय देवगन की दृश्यम 3 भी इसी साल 2 अक्टूबर को रिलीज की जा सकती है। इस बार दर्शकों को विजय सलगांवकर के जीवन का सबसे ज्यादा सस्पेंस वाला चैप्टर देखने को मिलेगा। हाल ही में मलयालम भाषा में दृश्यम का पार्ट 3 रिलीज किया गया था।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनभारत में इस दिन रिलीज हो रही डोरेमोन द मूवी, अजय देवगन की दृश्यम 3 से होगी टक्कर