अजय देवगन के करियर की बेस्ट 10 फिल्में, 8.2 रेटिंग वाली इस फिल्म ने मचाया था गदर, अमर हो गए ये किरदार

अजय देवगन अपनी फिल्म धमाल 4 के लिए खबरों में बने हुए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं एक्टर ने अपने फिल्मी करियर में 10 ऐसी फिल्में की हैं जिसे IMDB पर जबरदस्त रेटिंग मिली है। ये है अजय देवगन के करियर की बेस्ट रेटिंग वाली फिल्में-

Usha ShrivasJul 13, 2026 10:07 am IST
1/11

अजय देवगन के करियर की बेस्ट रेटिंग वाली फिल्में

अजय देवगन की इन 10 फिल्मों को IMDB पर शानदार रेटिंग मिली है। आज भी यादगार हैं ये किरदार। एक्टर ने कॉमेडी के लेकर एक्शन फिल्मों में किया है काम।

2/11

खाकी

पुलिसवालों की कहानी, अजय देवगन का शानदार किरदार और जबरदस्त फिल्म। इस फिल्म को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया था। अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार समेत कई एक्टर्स नजर आए थे। इस फिल्म को IMDB पर 7.4 की रेटिंग मिली है।

3/11

मैदान

अजय देवगन के करियर की ये पहली स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म थी जिसमें एक्टर ने एक फुटबॉल कोच की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को IMDB पर 7.9 की रेटिंग मिली हुई है।

4/11

वन्स अपॉन टाइम इन मुंबई

एक गैंगस्टर की लव स्टोरी जिसमें अजय देवगन लीड रोल में थे। इस फिल्म में कंगना रनौत लीड हीरोइन थीं। IMDB पर इस फिल्म को 7.4 की रेटिंग मिली है।

5/11

दृश्यम

अजय देवगन के करियर के लिए दृश्यम के दोनों पार्ट बेहद खास है। इन सस्पेंस से भरी फिल्मों ने ऑडियंस को अलग स्तर का एंटरटेनमेंट दिया है। इस फिल्म को 8.2 की रेटिंग मिली है।

6/11

कंपनी

राम गोपाल वर्मा ने फिल्म कंपनी डायरेक्ट की थी जो आज भी कई फिल्मों के लिए मिसाल है। इस फिल्म में अजय देवगन लीड हीरो थे। IMDb पर फिल्म को 7.9 की रेटिंग मिली है।

7/11

जख्म

जख्म, अजय देवगन के करियर की सबसे बहरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है। महेश भट के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने अजय देवगन को करियर का बेस्ट नेशनल अवॉर्ड दिलाया था। IMDB पर इस फिल्म को 7.8 की रेटिंग मिली है।

8/11

गंगाजल

ये फिल्म आज भी अजय देवगन के शनदार किरदार के लिए याद किया जाता है। एक पुलिस वाला जो गलत के खिलाफ आवाज उठाता है। प्रकाश झा का जबरदस्त डायरेक्शन और इस फिल्म को IMDB पर मिली 7.8 की रेटिंग।

9/11

ओमकारा

अजय देवगन की ये फिल्म एक मास्टरपीस मानी जाती है। विशाल भारद्वाज का डायरेक्शन और सपोर्टिंग रोल में नजर आए सैफ अली खान और विवेक ओबेरॉय ने कमाल कर दिया था। IMDB पर इस फिल्म को 8 की रेटिंग मिली है।

10/11

द लीजेंड ऑफ भगत सिंह

द लीजेंड ऑफ भगत सिंह अजय देवगन ने भगत सिंह का किरदार निभाते हुए ये फिल्म की थी। साल 2002 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेशक कमाई का धमाका नहीं किया था, लेकिन क्रिटिक्स ने इसे पसंद किया था। IMDB पर इसे 8.3 की रेटिंग मिली हुई है।

11/11

गोलमाल:फन अनलिमिटेड

रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी गोलमाल अब एक फ्रेंचाइजी बन चुकी है। फिल्म में अजय देवगन ने लीड गोपाल के लिए में थे। इसे अब कल्ट क्लासिक फिल्म माना जाता है। IMDB पर शानदार 7.5 की रेटिंग मिली है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनअजय देवगन के करियर की बेस्ट 10 फिल्में, 8.2 रेटिंग वाली इस फिल्म ने मचाया था गदर, अमर हो गए ये किरदार