Ajay Devgn 5 Blockbusters Film Rejected By big Bollywood Stars Full List here अजय देवगन की वो 5 फिल्में जिसे बॉलीवुड के बड़े स्टार्स ने किया रिजेक्ट, एक के लिए तो एक्टर ने जीता फिल्मफेयर
Hindi Newsफोटोमनोरंजनअजय देवगन की वो 5 फिल्में जिसे बॉलीवुड के बड़े स्टार्स ने किया रिजेक्ट, एक के लिए तो एक्टर ने जीता फिल्मफेयर

अजय देवगन की वो 5 फिल्में जिसे बॉलीवुड के बड़े स्टार्स ने किया रिजेक्ट, एक के लिए तो एक्टर ने जीता फिल्मफेयर

  • अजय देवगन बॉलीवुड के बेहतरीन स्टार्स में से एक हैं। उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं। पर क्या आप जानते हैं अजय देवगन इन 7 ब्लॉकबस्टर के लिए नहीं थे पहली पसंद।

Harshita PandeySun, 13 April 2025 01:22 PM
1/7

अजय देवगन

अजय देवगन ने अपने करियर में कई हिट फिल्में की है। आज हम आपको अजय देवगन की सात ऐसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के नाम बता रहे हैं जिनके लिए अजय से पहले दूसरे एक्टर्स को ऑफर दिया गया। उन एक्टर्स ने जब फिल्में रिजेक्ट कीं तब जाकर अजय देवगन की झोली में ये ब्लॉकबस्टर फिल्में आईं।

2/7

हम दिल दे चुके सनम

साल 1999 में हम दिल चुके सनम आई थी। इस फिल्म में अजय देवगन ने वनराज का किरदार निभाया था। हालांकि, इस रोल के लिए पहले आमिर खान, शाहरुख खान और संजय दत्त को ऑफर हुआ था।

3/7

फूल और कांटे

लिस्ट में दूसरे नंबर पर फूल और कांटे (1991) रिलीज हुई थी। फिल्म को जब अक्षय कुमार ने रिजेक्ट किया तब अजय देवगन को ये फिल्म मिली।

4/7

अजय देवगन की डेब्यू फिल्म

बता दें, फूल और कांटे अजय देवगन की डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म के लिए अजय देवगन को बेस्ट मेल एक्टर डेब्यू के लिए फिल्म फेयर अवार्ड मिला था।

5/7

इश्क

लिस्ट में तीसरी फिल्म इश्क है। इस फिल्म में आमिर खान और अजय देवगन मिले थे। हालांकि, अजय देवगन से पहले शाहरुख खान को इस फिल्म का ऑफर मिला था। उन्होंने फिल्म रिजेक्ट कर दी थी।

6/7

ओमकारा

लिस्ट में चौथा नंबर अजय देवगन की फिल्म ओमकारा का है। फिल्म में अजय देवगन का रोल पहले मनोज बाजपेयी को ऑफर हुआ था। उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया था।

7/7

गंगाजल

लिस्ट में 5वां नंबर अजय देवगन की फिल्म ओमकारा का है। प्रकाश झा की फिल्म में अजय से पहले अक्षय कुमार को ये रोल ऑफर हुआ था।