
साल 2005 में आमिर खान की फिल्म मंगल पांडे: द राइजिंग रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आमिर खान के साथ अमीषा पटेल नजर आई थीं। अमीषा को इस फिल्म में रोल उनकी इंटेलिजेंस की वजह से मिला था।

2/7दरअसल, अमीषा पटेल ने जो रोल निभाया था, वो पहले ऐश्वर्या राय करने वाली थीं। लेकिन फिर ऐश्वर्या राय के एजेंट और फिल्म के प्रोड्यूसर्स में कुछ अनबन हो गई थी।

3/7फिल्म के प्रोड्यूसर ने मीडियो को बताया था कि ऐश्वर्या को फिल्म से निकाल दिया गया है क्योंकि वो डील में बदलाव चाहती थीं। वो एग्रीमेंट साइन करने के बाद चाहती थीं कि उन्हें जो फीस मिल रही है, उसे डबल कर दिया जाए।

4/7इस बारे में बात करते हुए ऐश्वर्या राय ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उनके एजेंट और फिल्म के प्रोड्यूसर के बीच कुछ अनबन हो गई थी। उन्होंने ये भी बताया था कि फिल्म के प्रोड्यूसर ने जिस तरह से मीडिया में उनके बारे में बात की थी, उसे लेकर उन्होंने बाद में माफी मांगी थी।

5/7ऐश्वर्या राय के बाद अमीषा पटेल को फिल्म में कास्ट किया गया था। अमीषा पटेल को फिल्म में रोल आमिर खान के कहने पर मिला था।

6/7बॉलीवुड बबल में अमीषा पटेल ने ये बात मानी की आमिर खान मे अमीषा का बीबीसी के साथ कोई इंटरव्यू देखा था। आमिर खान उस इंटरव्यू को देखने के बाद एक्ट्रेस के IQ से काफी इम्प्रेस थे और उन्होंने ही फिल्म के लिए एक्ट्रेस का नाम सुझाया था।

7/7मंगल पांडे को केतन मेहता ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में रानी मुखर्जी भी नजर आई थीं। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.5 है। इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
