अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय ने इन 8 फिल्मों में किया काम, जानें- किसने बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा रिकॉर्ड

रियल लाइफ ही नहीं रील लाइफ में भी अभिषेक और ऐश्वर्या की जोड़ी ने धमाल मचाया है। आज हम आपको इनकी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें दोनों ने एक-साथ काम किया है।

Priti KushwahaJun 05, 2026 03:40 pm IST
1/9

अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय ने इन 8 फिल्मों में किया काम

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की जोड़ी को परफेक्ट माना जाता है। दोनों को अक्सर एक-दूसरे को पर प्यार लुटाते देखा जाता है। रियल लाइफ ही नहीं रील लाइफ में भी अभिषेक और ऐश्वर्या की जोड़ी ने धमाल मचाया है। आज हम आपको इनकी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें दोनों ने एक-साथ काम किया है।

2/9

ढ़ाई अक्षर प्रेम के

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने पहली बार 'ढ़ाई अक्षर प्रेम के' में एक साथ काम किया था। ये एक रोमांटिक ड्रामा मूवी है। इस मूवी को IMDb पर 3.6 रेटिंग मिली है। 2000 में रिलीज हुई अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' ने दुनिया भर में लगभग 13.73 करोड़ रुपये का कुल कारोबार किया था। भारत में नेट कलेक्शन लगभग 8.17 करोड़ था। राज कंवर द्वारा निर्देशित इस फिल्म का बजट लगभग 7.5 करोड़ रुपये था।

3/9

कुछ ना कहो

साल 2003 में आई 'कुछ ना कहो' एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म, जिसमें अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की केमिस्ट्री काफी पसंद की गई। इस मूवी को IMDb पर 5.4 रेटिंग मिली है। फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 13.08 करोड़ रुपये का कुल कारोबार किया था।

4/9

उमराव जान

'उमराव जान' एक पीरियड म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म, जिसमें ऐश्वर्या ने तवायफ और अभिषेक ने नवाब की भूमिका निभाई। इस मूवी को IMDb पर 5.4 रेटिंग मिली है। फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 19.35 करोड़ रुपये का कुल कारोबार किया था।

5/9

धूम 2

'धूम 2' इस सुपरहिट एक्शन-थ्रिलर फिल्म में ऐश्वर्या राय एक बेहद चालाक और खूबसूरत चोर के किरदार में थीं। वहीं अभिषेक बच्चन पुलिस ऑफिसर 'जय दीक्षित' के रोल में थे। इस मूवी को IMDb पर 6.6 रेटिंग मिली है। फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 150 करोड़ रुपये का कुल कारोबार किया था।

6/9

सरकार राज

'सरकार' की इस सीक्वल राजनीतिक ड्रामा फिल्म 'सरकार राज' में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। इस मूवी को IMDb पर 6.7 रेटिंग मिली है। फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 59.5 करोड़ रुपये का कुल कारोबार किया था।

7/9

रावण

मणिरत्नम की यह फिल्म आधुनिक रामायण पर आधारित थी, जिसमें अभिषेक ने नेगेटिव लीड रोल में नजर आए थे। इस मूवी को IMDb पर 5.4 रेटिंग मिली है। फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 49.5 करोड़ रुपये का कुल कारोबार किया था।

8/9

गुरु

मणिरत्नम द्वारा निर्देशित 'गुरु' फिल्म काफी सफल रही थी। ये मूवी एक बिजनेसमैन (धीरूभाई अंबानी से प्रेरित) की कहानी पर आधारित थी। इस मूवी को IMDb पर 7.7 रेटिंग मिली है। फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 83.67 करोड़ रुपये का कुल कारोबार किया था।

9/9

बंटी और बबली

साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'बंटी और बबली' में मेन लीड के तौर पर अभिषेक के साथ रानी मुखर्जी नजर आईं। मूवी में अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे। वहीं, फिल्म में ऐश्वर्या राय ने 'कजरारे कजरारे' गानें पर डांस किया था। ये गाना सुपरिट रहा था। इस मूवी को IMDb पर 6.3 रेटिंग मिली है। फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 62.74 करोड़ रुपये का कुल कारोबार किया था।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनअभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय ने इन 8 फिल्मों में किया काम, जानें- किसने बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा रिकॉर्ड