बॉर्डर 2 के बाद अब इन फिल्मों और सीरीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार, जानें कब कौन सी हो रही रिलीज

IMDb Most Anticipated Films: बॉर्डर 2 इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। ये फिल्म रिलीज हो चुकी है। बॉर्डर 2 रिलीज के बाद जानते हैं फैंस को किन फिल्मों और सीरीज का बेसब्री से है इंतजार। 

Harshita PandeyJan 23, 2026 05:46 pm IST
1/11

इन फिल्मों का इंतजार

फैंस को बॉर्डर 2 की रिलीज का बेसब्री से इंतजार था। फिल्म रिलीज हो चुकी है। इस बीच आईएमडीबी ने मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों और सीरीज की एक लिस्ट जारी की है। यह लिस्ट रियल टाइम पॉपुलैरिटी पर बनाई जाती है, जिसका कैलकुलेशन IMDb पर इन फिल्मों के टाइटल्स के पेजव्यूज की संख्या के आधार पर किया जाता है।

2/11

ओ रोमियो

लिस्ट में पहले नंबर पर शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो है। फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है। शाहिद के साथ फिल्म में अविनाश तिवारी और तृप्ति डिमरी नजर आएंगी।

3/11

मर्दानी 3

लिस्ट में दूसरे नंबर पर रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 है। फिल्म 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को अभिराज मीनावाला ने डायरेक्ट किया है।

4/11

टॉक्सिक

लिस्ट में तीसरे नंबर पर गीतू मोहनदास की फिल्म टॉक्सिक है। सुपरस्टार यश की ये फिल्म19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

5/11

धुरंधर 2

लिस्ट में चौथे नंबर पर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 है। फिल्म आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। 2025 में फिल्म का पहला पार्ट रिलीज हुआ था।

6/11

दलदल

लिस्ट में 5वें नंबर पर सीरीज दलदल है। इस सीरीज में भूमि पेडनेकर नजर आएंगी। यह सीरीज 30 जनवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

7/11

मायासभा

लिस्ट में छठे नंबर पर राही अनिल बर्वे की फिल्म मायासभा है। फिल्म 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में जावेद जाफरी नजर आएंगे।

8/11

भाभी जी घर पर हैं

लिस्ट में 7वें नंबर पर टीवी सीरियल भाभी जी घर पर हैं पर बन इसी नाम से बन रही फिल्म का नाम है। फिल्म को शंशाक बाली ने डायरेक्ट किया है।

9/11

द 50

लिस्ट में 8वें नंबर पर रियलिटी शो द 50 है। यह शो 1 फरवरी से कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा। इस सीरीज में टीवी के कई बड़े चेहरे नजर आएंगे।

10/11

अशाकाल आयाराम

लिस्ट में 9वें नंबर पर अपकमिंग मलयालम फिल्म अशाकाल आयाराम का नाम है। फिल्म 6 फरवीर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

11/11

तू या मैं

लिस्ट में 10वें नंबर पर शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म तू या मैं है। फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनबॉर्डर 2 के बाद अब इन फिल्मों और सीरीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार, जानें कब कौन सी हो रही रिलीज