आधी रात में शराब पीकर एक्ट्रेस के कमरे में घुस आया डायरेक्टर, कहा- करना होगा कॉम्प्रोमाइज

एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर संदीपा विर्क ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में बताया कि कैसे एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके कमरे में आधी रात में डायरेक्टर घुस आया था और उसने कहा कि एक्ट्रेस को कॉम्प्रोमाइज करना होगा। 

Harshita PandeyMay 15, 2026 07:27 pm IST
1/13

संदीपा विर्क

एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर संदीपा विर्क पिछले साल मनी लॉन्ड्रिंग के एक हाई-प्रोफाइल मामले में गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आई थीं। अब उन्होंने एक पॉडकास्ट में पंजाबी इंडस्ट्री के बारे में बात की है।

2/13

पंजाबी इंडस्ट्री में क्यों की सिर्फ एक ही फिल्म

Shallu Nisha Podcast में संदीपा विर्क से पूछा गया कि उन्होंने पंजाबी इंडस्ट्री में केवल एक फिल्म ही क्यों की? इसपर संदीपा ने हैरान करने वाला खुलासा किया।

3/13

फिल्म से कर दी गई थीं बाहर

संदीपा विर्क ने कहा कि उन्हें एक फिल्म से सात दिन की शूटिंग के बाद बाहर कर दिया गया था क्योंकि उन्होंने डायरेक्टर के साथ कॉम्प्रोमाइज करने से मना कर दिया था।

4/13

आधी रात में कमरे में आ गया डायरेक्टर

संदीपा ने बताया कि कैसे एक फिल्म की शूटिंग के बाद वो होटल में अपने कमरे में थीं। आधी रात में उनके कमरे के दरवाजे पर दस्तक हुई। जब संदीपा ने दरवाजा खोला तो सामने फिल्म का डायरेक्टर खड़ा था।

5/13

संदीपा ने नहीं लिया डायरेक्टर का नाम

संदीपा ने डायरेक्टर का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उन्होंने बताया कि जब उन्होंने दरवाजे पर जब डायरेक्टर को देखा तो उन्होंने डायरेक्टर से कहा कि वो सोने लगी थीं।

6/13

डायरेक्टर ने पी हुई थी शराब

डायरेक्टर ये बात सुनने के बाद भी एक्ट्रेस के कमरे में घुस गया और बेड पर जाकर बैठ गया। संदीपा ने बताया जब डायरेक्टर उनके कमरे में आया तब उसने शराब पी हुई थी।

7/13

डायरेक्टर ने कहा- कॉम्प्रोमाइज करना होगा

संदीपा ने जब डायरेक्टर से पूछा कि वो इस वक्त यहां करने आए हैं, तो डायरेक्टर ने संदीपा से कहा- मैं यहां आया हूं तो तुम्हें कॉम्प्रोमाइज करना होगा। संदीपा ने कहा कि वो कैसी बातें कर रहे हैं? इसपर डायरेक्टर ने कहा- मैं यहां क्यों आया हूं आपको पता है, आप कोई बच्ची नहीं हैं।

8/13

7 दिन की हो चुकी थी शूटिंग

संदीपा ने जब कहा कि वो कॉम्प्रोमाइज नहीं करेंगी, तब डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म से निकालने की धमकी दी। संदीपा ने बताया कि फिल्म की 7 दिन की शूटिंग हो चुकी थी। इसके बाद भी डायरेक्टर ने उन्हें बाहर निकाल दिया।

9/13

प्रोड्यूसर ने दी कॉम्प्रोमाइज की सलाह

संदीपा ने जब डायरेक्टर की शिकायत फिल्म के प्रोड्यूसर से की तो उन्हें जवाब मिला- मैं इसमें क्या कर सकता हूं? तुम कर लो कॉम्प्रोमाइज।

10/13

जब हीरो ने की कॉम्प्रोमाइज की बात

संदीपा के साथ इसके अलावा, एक बार और ऐसी ही घटना हुई। एक दूसरी फिल्म में फिल्म के हीरो ने उनसे कॉम्प्रोमाइज करने की इच्छा व्यक्त की।

11/13

शूटिंग पर नहीं आया हीरो

संदीपा ने बताया कि जब फिल्म की शूटिंग होनी थी तो हीरो कहीं चला गया था। संदीपा ने जब हीरो से पूछा कि वो शूटिंग छोड़कर कहां गए हैं? हीरो ने कहा- मैंने तुमसे कहा था कि मेरे कमरे के पास वाले कमरे में शिफ्ट हो जाओ।

12/13

फोटोशूट पर भी की बदतमीजी

संदीपा ने कहा कि हीरो ने फोटोशूट के वक्त भी उनसे बदतमीजी कर रहे थे। हीरो ने संदीपा से कहा- जब तक बात नहीं मानोगी, शूट नहीं करूंगा।

13/13

कब करेंगी पंजाबी इंडस्ट्री में काम

संदीपा ने कहा कि इन्हीं घटनाओं की वजह से उन्होंने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। एक्ट्रेस ने कहा कि जब उनके पास कोई क्लीन इंटेंशन के साथ प्रोजेक्ट लेकर आएगा, तब वो जरूर पंजाबी फिल्में करेंगी।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनआधी रात में शराब पीकर एक्ट्रेस के कमरे में घुस आया डायरेक्टर, कहा- करना होगा कॉम्प्रोमाइज