Aashram Season 3 Part 2 Cast Fees Bobby Deol Paid High Fees Know Aaditi Pohankar Tridha Choudhury Esha Gupta आश्रम 3 : पम्मी से भोपा तक जानें किसने कितना किया चार्ज, बाबा निराला की फीस सुन घूम जाएगा सिर
Hindi Newsगैलरीमनोरंजनआश्रम 3 : पम्मी से भोपा तक जानें किसने कितना किया चार्ज, बाबा निराला की फीस सुन घूम जाएगा सिर

आश्रम 3 : पम्मी से भोपा तक जानें किसने कितना किया चार्ज, बाबा निराला की फीस सुन घूम जाएगा सिर

  • आश्रम 3 को 27 फरवरी, 2025 को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किया गया है। इस सीजन में कई राज से पर्दे उठे हैं। आज हम आपको आश्रम 3 के स्टार्स की फीस बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं किसने कितनी रकम वसूली...

Priti KushwahaSun, 2 March 2025 11:37 AM
1/8

आश्रम 3

निर्देशक प्रकाश झा की विवादित वेब सीरीज आश्रम सीजन 3 का पार्ट 2 हाल ही में रिलीज किया गया है। आश्रम 3 को 27 फरवरी, 2025 को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किया गया है। पिछले सभी  सीजन की तरह इस बार भी बॉबी देओल के इस सीरीज को काफी पसंद किया जा रहा है। इस सीजन में कई राज से पर्दे उठे हैं। आज हम आपको आश्रम 3 के स्टार्स की फीस बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं किसने कितनी रकम वसूली...

2/8

निराला बाबा की है सबसे ज्यादा फीस

टाइम्स नाउ नवभारत की एक रिपोर्ट के अनुसार, आश्रम सीजन 3 पार्ट 2 के लिए निर्माताओं ने कथित तौर पर बॉबी देओल को 1 करोड़ रुपये से 4 करोड़ रुपये करोड़ तक के आसपास मोटी फीस दी है।

3/8

पम्मी ने ली इतनी रकम

'आश्रम' में परमिंदर उर्फ पम्मी पहलवान का रोल निभाने वाली अदिति पोहनकर 12 लाख से 20 लाख रुपये तक चार्ज कर रही हैं। उन्होंने इस शो में परमिंदर उर्फ पम्मी पहलवान का रोल निभाया है।

4/8

भोपे ने वसूली इतनी रकम

निराला बाबा का दायां हाथ यानी भोपा स्वामी का रोल एक्टर चंदन रॉय सान्याल ने निभाया है। उन्होंने इसके लिए 15 लाख से 25 लाख के आसपास चार्ज किया है।

5/8

बबीता को मिली इतनी फीस

'आश्रम' में त्रिधा चौधरी ने बबीता का किरदार निभाया है। इस रोल के लिए उन्होंने 4 लाख से 10 लाख रुपये लिए हैं।

6/8

सोनिया ने भी ली है मोटी फीस

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता इस शो में तीसरे सीजन में आई थीं। उन्होंने 25 लाख से 2 करोड़ के बीच फीस ली है।

7/8

उजागर सिंह की फीस

'आश्रम' में फेमस एक्टर दर्शन कुमार को सब-इंस्पेक्टर उजागर सिंह को रोल में देखा गया, जिन्होंने बाबा निराला के काले चिट्ठे खोले और पम्मी की भी मदद की। उन्होंने भी 15 से 25 लाख के बीच फीस ली है।

8/8

डॉक्टर नताशा कटारिया की फीस

डॉक्टर नताशा कटारिया बनी फेमस एक्ट्रेस अनुप्रिया गोयनका भी पहले सीजन से ही इस शो में नजर आ रही  हैं। उन्होंने 8 लाख से 15 लाख रुपये फीस ली है।