8.4 IMDb रेटिंग वाली ये क्राइम थ्रिलर हिला देगी दिमाग, सीरियल किलर लाश के साथ करता था ये काम

7 एपिसोड वाली प्राइम वीडियो की इस सीरीज को आईएमडीबी पर 8.4 रेटिंग दी गई है।

Priti KushwahaMar 27, 2026 06:41 pm IST
1/8

ये क्राइम थ्रिलर हिला देगी दिमाग

अगर आप क्राइम थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आज हम आपको जिस फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं उसे देखकर यकीनन आपका दिमाग हिलने वाला है।

2/8

ओटीटी पर आते ही छा गई

ये फिल्म ओटीटी पर आते ही  इंडिया के टॉप ट्रेंडिंग शोज में शामिल हो गईं। ये सीरीज प्राइम वीडियो के हिट शोज में से एक बन गई।

3/8

आईएमडीबी पर मिली 8.4 रेटिंग

7 एपिसोड वाली प्राइम वीडियो की इस सीरीज को आईएमडीबी पर 8.4 रेटिंग दी गई है।

4/8

ये है वो सीरीज

हम बात कर रहे हैं भूमि पेडनेकर की वेब सीरीज 'दलदल' की। ये सीरीज हाल ही में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। भूमि इस सीरीज में अहम किरदार में नजर आ रही हैं।

5/8

दीपक तिजोरी की बेटी है अहम किरदार में

'दलदल' को काफी इंटेंस तरीके से फिल्माया गया है। इस सीरीज में दीपक तिजोरी की बेटी समारा तिजोरी भी लीड रोल में हैं। सीरीज में परेश रावल के बेटे आदित्य रावल भी हैं, जिन्होंने कमाल का काम किया है। इसका निर्देशन अमृत राज गुप्ता ने किया है।

6/8

लाश के साथ ये काम करता था किलर

अब बात करते हैं कहानी की तो इस क्राइम थ्रिलर सस्पेंस से भरी सीरीज में कुल 7 एपिसोड हैं। इसमें एक सिरफिरा सीरियल किलर कत्ल के बाद लाश के मुंह में नॉन वेज ठूंस देता है।

7/8

भूमि ने निभाया डीसीपी का रोल

ऐसे में मुंबई को नई डीसीपी यानी भूमि पेडनेकर मिली हैं, जिसे शहर में एक के बाद एक हो रहे कत्ल को रोकना है। लेकिन ट्विस्ट ये है कि डीसीपी का अपना पर्सनल ट्रामा भी है।

8/8

ट्विस्ट और टर्न काफी हैरान करने वाले

सीरीज के ट्विस्ट और टर्न काफी हैरान करने वाले हैं, इसका सस्पेंस किसी का भी दिमाग हिलाकर रख देगा। इसमें डीसीपी के रोल में भूमि पेडनेकर  की एक्टिंग देखकर कोई भी कहेगा कि ये उनकी दमदार वापसी है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजन8.4 IMDb रेटिंग वाली ये क्राइम थ्रिलर हिला देगी दिमाग, सीरियल किलर लाश के साथ करता था ये काम